कोटद्वार में दुकान का नाम बदलने से जुड़े मामले में मोहम्मद दीपक को चर्चा में लाने वाले लोग कोटद्वार के ही उस्मान के मामले में चुप क्यों हो गए हैं? कोटद्वार निवासी एक पीड़ित लड़की ने थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उस्मान नाम का एक युवक पीड़ित लड़की के साथ छेड़छाड़ करता है, बाजार जाते समय उसका हाथ पकड़ता है, गाली-गलौज करता है और फोन व मैसेज कर भी परेशान करता है।
जिसके बाद पुलिस ने लकड़ी पड़ाव निवासी आरोपी उस्मान को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। कोटद्वार के लकड़ी पड़ाव और आम पड़ाव अपराधियों के लिए पनाहगाह के रूप में सुर्खियों में हैंयूपी और दूसरे राज्यों के अपराधी यहां पनाह लेते रहे हैं।छेड़छाड़ की इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में गुस्सा है। हालांकि पुलिस अधिकारी भी इस तरह के मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट है और उनके द्वारा संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी उस्मान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है और ऐसे मामलों पर पुलिस प्रशासन सजग रवैया अपनाए हुए है।

















