देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रम विभाग को क्षेत्रीय जरूरतों के अनुरूप श्रमिकों को कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन आदि व्यवसायों में प्रशिक्षण पर विशेष बल देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सोमवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के श्रमिक प्रशिक्षण प्रबंधन प्रणाली पोर्टल को लांच करते हुए मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही क्षेत्रीय जनसांख्यिकीय संतुलन बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण के बाद श्रमिकों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं पर भी प्रभावी कार्यवाही की जाए।
इसे भी पढ़ें: रामनगर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी: 3 साल फरार आरोपी अतिकुर रहमान गिरफ्तार
राज्य के उद्यमियों से कौशल आवश्यकताओं के संबंध में लगातार संवाद रखते हुए जानकारी ली जाए। इससे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को रोजगार से बेहतर तरीके से जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने श्रम विभाग की डीबीटी योजनाओं की सराहना की तथा कर्मकार बोर्डको अपनी आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने के निर्देश भी दिए।
















