आज के डिजिटल जमाने में सरकार ने कई सुविधाओं को मोबाइल पर ही उपलब्ध करा दिया है। इन्हीं में से एक है उमंग ऐप। इस ऐप की मदद से अब आप EPF यानी Provident Fund का क्लेम घर बैठे कर सकते हैं। पहले जहाँ PF निकालने के लिए ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब वही काम मोबाइल से कुछ मिनटों में हो जाता है। इस लेख में हम जानेंगे कि उमंग ऐप पर PF क्लेम कैसे करें, इसके लिए क्या-क्या जरूरी है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
उमंग ऐप क्या है- UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) भारत सरकार का एक मोबाइल ऐप है। इसमें कई सरकारी सेवाएँ एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल जाती हैं। EPFO यानी Employees’ Provident Fund Organisation की सेवाएँ भी इसी ऐप में मौजूद हैं। इस ऐप से आप PF बैलेंस चेक कर सकते हैं, PF क्लेम कर सकते हैं, क्लेम स्टेटस देख सकते हैं, पेंशन और UAN से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।
PF क्लेम करने से पहले जरूरी बातें- उमंग ऐप से PF क्लेम करने से पहले ये बातें पूरी होनी चाहिए UAN एक्टिव होना चाहिए, मोबाइल नंबर UAN से लिंक होना चाहिए, आधार कार्ड UAN से लिंक होना चाहिए, बैंक अकाउंट डिटेल सही होनी चाहिए, PAN कार्ड लिंक होना चाहिए। अगर इनमें से कुछ भी अधूरा है, तो पहले EPFO पोर्टल पर अपडेट कर लें। अगर आपके फोन में उमंग ऐप नहीं है तो Google Play Store खोलें। “UMANG App” सर्च करें। Install पर क्लिक करें। ऐप ओपन करके मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें। OTP डालकर लॉगिन करें।
यह भी पढ़ें- UAN नंबर भूल गए हैं? घबराइए नहीं, मिनटों में ऐसे करें रिकवर
उमंग ऐप पर PF क्लेम कैसे करें- सबसे पहले उमंग ऐप खोलें और लॉगिन करें। होम स्क्रीन पर “EPFO” या “Employees’ Provident Fund” का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें। अब Employee Centric Services पर क्लिक करें। यहाँ आपको “Raise Claim” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर टैप करें। अब अपना UAN नंबर डालें और OTP वेरीफाई करें। अब आपसे पूछा जाएगा कि आप किस तरह का क्लेम करना चाहते हैं- PF Final Settlement, PF Partial Withdrawal, Pension Withdrawal। अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुनें। अब आपकी बैंक डिटेल दिखाई देगी। सही होने पर Yes पर क्लिक करें। अब आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP डालकर वेरीफाई करें। सारी जानकारी सही होने पर Submit बटन पर क्लिक करें। आपका PF क्लेम सफलतापूर्वक सबमिट हो गया। PF क्लेम का स्टेटस देखने के लिए- उमंग ऐप खोलें। EPFO सेक्शन में जाएँ। Track Claim Status पर क्लिक करें। UAN डालें, क्लेम की स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी। आमतौर पर PF क्लेम 7 से 15 कार्यदिवस में आपके बैंक खाते में आ जाता है। कभी-कभी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के कारण थोड़ा समय लग सकता है।














