अगर आप नौकरी करते हैं और हर महीने आपकी सैलरी से PF कटता है, तो UAN यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर आपके लिए बेहद जरूरी होता है। EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) हर PF मेंबर को 12 अंकों का ये नंबर देता है। यह नंबर आपकी पहचान की तरह है। इसके जरिए आप अपना PF बैलेंस चेक कर सकते हैं, केवाईसी अपडेट कर सकते हैं, क्लेम फाइल कर सकते हैं और यहां तक कि मोबाइल नंबर बदलने जैसी सेवाएं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि लोग जॉब बदलते समय या लंबे समय के गैप के बाद अपना UAN भूल जाते हैं। ऐसे में PF से जुड़ी कोई भी प्रोसेस रुक सकती है। अगर आप अपना UAN भूल गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। EPFO ने ऐसे आसान तरीके दिए हैं जिनसे आप कुछ ही मिनटों में अपना UAN रिकवर कर सकते हैं।
UAN क्यों है जरूरी- UAN हर EPFO मेंबर के लिए बहुत जरूरी है। इसके बिना आप अपने PF अकाउंट में लॉगिन नहीं कर सकते और न ही कोई ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। चाहे PF बैलेंस चेक करना हो, क्लेम फाइल करना हो या केवाईसी अपडेट करनी हो, हर जगह UAN की जरूरत पड़ती है। कई लोग सोचते हैं कि PF नंबर से काम चल जाएगा, लेकिन असल में UAN के बिना आपका अकाउंट पूरी तरह से एक्सेस नहीं होता। इसलिए अगर आप UAN भूल गए हैं तो इसे जितनी जल्दी हो सके रिकवर कर लेना चाहिए। EPFO ने अपने मेंबरों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके आसान बना दिए हैं-
ऑनलाइन UAN रिकवर करना- सबसे आसान तरीका है EPFO के मेंबर पोर्टल का इस्तेमाल। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे- सबसे पहले EPFO के मेंबर पोर्टल पर जाएँ। Important Links सेक्शन में जाकर Know your UAN ऑप्शन पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालें। Request OTP पर क्लिक करें। आपके मोबाइल पर OTP आएगा। इसे पोर्टल पर डालकर Validate OTP करें। इसके बाद कुछ बेसिक जानकारी भरनी होगी जैसे पूरा नाम, जन्मतिथि और आधार नंबर या पैन नंबर। सारी जानकारी सही भरने के बाद Show My UAN पर क्लिक करें। कुछ ही सेकंड में आपका UAN स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। इसे नोट कर लें या अपने मोबाइल में सेव कर लें ताकि भविष्य में आपको दोबारा परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें- अब PF निकालना होगा UPI जितना आसान, सरकार ला रही है EPFO 3.0
SMS के जरिए UAN पता करना- अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो SMS के जरिए भी अपना UAN जान सकते हैं। इसके लिए अपने मोबाइल से EPFOHO UAN ENG लिखकर 7738299899 पर भेज दें। कुछ ही देर में आपको SMS आएगा जिसमें आपका UAN नंबर होगा। यह तरीका भी बेहद आसान और तेज है।
UAN नोट करना क्यों जरूरी है- UAN एक बार मिलने के बाद इसे नोट करना या मोबाइल में सेव कर लेना बहुत जरूरी है। भविष्य में जॉब बदलते समय या किसी भी PF से जुड़ी प्रक्रिया के दौरान यह आपके काम आएगा। अगर आप इसे भूल जाते हैं तो हर बार ऑनलाइन रिकवरी करना पड़ेगा, जो थोड़ी मेहनत वाला काम हो सकता है।
याद रखने की छोटी टिप्स- अपने UAN को किसी सुरक्षित जगह नोट कर लें। मोबाइल में एक नोट या स्क्रीनशॉट के रूप में सेव कर लें। अगर आपने जॉब बदली है, तो नए जॉब में PF मेंबर ID को अपने पुराने UAN से लिंक कर लें। केवाईसी अपडेट हमेशा सही और एक्टिव रखें।















