देहरादून । देवभूमि में नदी नालों के किनारे कैसे घुसपैठिए अतिक्रमण कर मकान बना कर खड़े कर रहे है इस का उदाहरण पछुवा दून विकास नगर परगना में देखने को मिला है। सीएम पोर्टल पर दर्ज एक शिकायत के आधार पर परगना अधिकारी विनोद कुमार द्वारा राजस्व विभाग की टीम ने सर्वे कर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किया है।
खास बात ये है कि ये सभी घुसपैठिए बाहरी राज्यों से आए मुस्लिम हैं और यहां नदी किनारे पहले झोपड़ियां डाल कर रहे और अब उन्होंने धीरे धीरे पक्के निर्माण कर लिए। डेमोग्राफी चेंज के ये उदाहरण रामपुर कलां की मजरा चोई बस्ती में देखा गया है जहां लगभग तीन दर्जन मकान,नदी श्रेणी की सरकारी भूमि पर कब्जा कर बना दिए गए।
अवैध कब्जे करने वाले ज्यादातर लोग यूपी-बिहार के बताए गए हैं, जब उनसे पूछा गया कि उनके पास जमीन के दस्तावेज हैं तो उन्होंने बताया कि उनके पास स्टाम्प पेपर है।
इस बारे में जब उप जिलाधिकारी विनोद कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रशासनिक टीम ने सर्वे किया है और अतिक्रमण करने वाले करीब 30 परिवारों को नोटिस देकर सरकारी भूमि खाली करने को बोला गया है। इस बारे में हाई कोर्ट के आदेशों के अनुपालन करते हुए अतिक्रमण करने वालों को दो सप्ताह का समय दिया गया है । अतिक्रमण या तो वे स्वयं हटा ले अन्यथा प्रशासन उन्हें हटाएगा।

















