नई दिल्ली: नौकरियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते दखल को लेकर पूरी दुनिया में संशय और भय की स्थिति है। जिस तरह से AI दिन-प्रतिदिन सशक्त और एडवांस होता जा रहा है उसे लेकर लोगों की चिंताएं और सवाल भी बढ़ते जा रहे हैं। स्विट्जरलैंड के शहर दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में भी AI को लेकर चर्चा हुई जिसके बाद से एक नई बहस छिड़ गई है। क्योंकि यहां एक बड़ी कंपनी के सीईओ ने ऐसा बयान दिया जिससे आने वाले भविष्य में AI द्वारा IT सेक्टर की नौकरियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावनाएं और अधिक प्रबल हो गई हैं।
AI के बढ़ते प्रभाव के कारण नौकरियों पर असर की चर्चा अक्सर होती रहती है। जब यह चर्चा किसी बड़े मंच पर होती है और AI सेक्टर से जुड़े हुए लोग ही इस तरह की संभावनाएं व्यक्त करते हैं कि AI आने वाले भविष्य में कई सारी नौकरियों को निगल जाएगा तो चिंता का स्तर काफी बढ़ जाता है। दावोस में भी AI किन-किन नौकरियों पर असर डालेगा और भविष्य में कौन-कौन सी नौकरियां सुरक्षित रहेंगी इसे लेकर चर्चा हुई। जिसमें एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने साफ कहा कि आने वाले दिनों में मैनुअल काम करने वाले लोग AI से अधिक सुरक्षित रहेंगे।
इसे भी पढ़ें-‘हमास हथियार नहीं डालेगा तो उसे उड़ा देंगे’, गाजा पीस बोर्ड में ट्रंप की चेतावनी
कोडिंग और IT जॉब्स को टेकओवर कर लेगा AI… बची रहेंगी ये नौकरियां
एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग का भी मानना है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आने वाले दिनों में कोडिंग और IT जॉब्स को टेकओवर कर लेगा। लेकिन नल ठीक करने वाले प्लम्बर और राज मिस्त्री जैसी नौकरियां सुरक्षित रहेंगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रेडपर्सन (कारीगर) के लिए बहुत अच्छा समय है। क्योंकि आने वाले दिनों में डेटा सेंटर की डिमांड बढ़ेगी और मैनुअल काम करने वाले लेबर की आवश्यकता होगी। ट्रेडपर्सन के तहत राज मिस्त्री, प्लम्बर इत्यादि की मांग में इजाफा होगा।
उन्होंने AI के नौकरियों पर प्रभाव को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि यह राज मिस्त्री, इलेक्ट्रेशियन से जुड़े काम करने वालों के लिए बेहतरीन समय है। असल में AI बूम के चलते डेटा सेंटर बनाने के लिए मैन्युअल काम करने वाले लेबर की डिमांड में इजाफा होगा।
आने वाले समय में इलेक्ट्रीशियन और प्लम्बर की बढ़ेगी डिमांड…
एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने ब्लैकरॉक के सीईओ ( CEO) लैरी फिंक के साथ चर्चा में कहा कि आने वाले दिनों में इलेक्ट्रीशियन और लेबर की जरूरत अधिक होगी। उन्होंने कहा कि हमें प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन, कंस्ट्रक्शन वर्कर और स्टील वर्कर की आवश्यकता होगी और AI की डिमांड के साथ इन सेक्टर के लोगों को भी रोजगार मिलेगा। हुआंग का कहना है कि AI बूम असल में मानव इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण होगा। यह आने वाले दिनों में बहुत सी नौकरियां जनरेट करेगा। हालांकि हुआंग ने यह कहा कि AI बड़े पैमाने पर नौकरियों को निगलने वाला नहीं बनेगा। लेकिन इसका असर आईटी सेक्टर की नौकरियों पर जरूर पड़ेगा।
उन्होंने रेडियोलॉजी का उदाहरण देते हुए कहा कि AI ने रेडियोलॉजिस्ट के कुछ कामों को ऑटोमेट किया है। इसके बावजूद इस सेक्टर की नौकरियों में इजाफा हुआ है।

















