ट्रंप के द्वारा ग्रीनलैंड हड़पने की कोशिशों के खिलाफ डेनमार्क में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। यहां प्रोटेस्ट करने वाले लोग ट्रंप के मशहूर MAGA (Make America Great Again) कैप्स का मजाक उड़ा रहे हैं। डेनिश लोगों ने एक लाल बेसबॉल कैप्स पर नया स्लोगन छपवाया है – “Make America Go Away”। यानी अमेरिका को चले जाओ। ये कैप्स अब प्रोटेस्ट का बड़ा सिंबल बन गए हैं।
बैकग्राउंड में क्या है मामला
डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से ग्रीनलैंड को खरीदने या उस पर कब्जा करने की बात दोहराई है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि जरूरत पड़ी तो मिलिट्री एक्शन भी हो सकता है। ग्रीनलैंड डेनमार्क का हिस्सा है, लेकिन वहां के लोग अपनी आजादी और हक की बात करते हैं। ट्रंप के इन बयानों से डेनमार्क और ग्रीनलैंड में गुस्सा भड़क गया। यूरोप के कई देशों ने भी कहा कि आर्कटिक इलाके की सुरक्षा के लिए ऐसे धमकियां ठीक नहीं हैं।
प्रोटेस्ट कैसे हो रहे हैं
कोपनहेगन में शनिवार को ठंड के मौसम में बड़ा प्रदर्शन हुआ। लोग डेनिश और ग्रीनलैंड के लाल-सफेद झंडे लहरा रहे थे। हाथों में बैनर थे, जिन पर लिखा था – “No Means No”, “Make America Smart Again” जैसे मजाकिया मैसेज। बहुत से लोग “Make America Go Away” वाली लाल कैप्स पहने हुए थे। ये प्रोटेस्ट सिर्फ कोपनहेगन तक नहीं, ग्रीनलैंड और डेनमार्क के दूसरे शहरों में भी फैले। लोग “Hands off Greenland” और “Greenland is not for sale” जैसे नारे लगा रहे थे।
कैप्स की कहानी
ये स्पेशल कैप्स बनाई हैं कोपनहेगन के एक 58 साल के विन्टेज कपड़ों की दुकान के मालिक जेस्पर राबे टोनेसेन ने। पहले साल में इनकी बिक्री बहुत कम थी, लेकिन ट्रंप के ताजा बयानों के बाद डिमांड इतनी बढ़ गई कि एक वीकेंड में सब सोल्ड आउट हो गए। अब उन्होंने हजारों और छपवाए हैं। एक कैप पर आगे की तरफ “Nu det NUUK!” लिखा है – ये डेनिश के “Nu det nok” (बस बहुत हुआ) का प्ले है, और Nuuk ग्रीनलैंड की राजधानी है। साइड में छोटे अक्षरों में “Make America Go Away” लिखा रहता है।
जेस्पर कहते हैं कि जब अमेरिकी डेलिगेशन ग्रुपलैंड गया था, तब लगा कि ये मजाक नहीं, सच में हो रहा है। तो उन्होंने सोचा कुछ फनी लेकिन पावरफुल तरीके से मैसेज देना चाहिए। ये कैप्स डेनिश लोगों को ग्रीनलैंड के साथ एकजुट दिखाने का जरिया बन गए।
लोगों लगातार कर रहे विरोध
प्रोटेस्ट में शामिल 76 साल के कोपनहेगन के रहने वाले लार्स हर्मनसेन ने कैप पहनकर कहा – “मैं ग्रीनलैंड को अपना सपोर्ट दिखाना चाहता हूं और ये भी दिखाना चाहता हूं कि मुझे अमेरिका के राष्ट्रपति पसंद नहीं।” ये कैप्स अब सोशल मीडिया पर भी खूब चल रहे हैं। लोग इन्हें पहनकर फोटो शेयर कर रहे हैं। कई वैरिएंट्स भी निकल आए हैं। कुल मिलाकर, ये प्रोटेस्ट हल्के-फुल्के अंदाज में ट्रंप के बयानों का जवाब दे रहा है, लेकिन मैसेज साफ है – ग्रीनलैंड नहीं बिकेगा और अमेरिका को दूर रहना चाहिए।















