"हमें पाकिस्तान चाहिए और हिंदू औरतें चाहिए, मगर उनके मर्द नहीं"
June 12, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

“हमें पाकिस्तान चाहिए और हिंदू औरतें चाहिए, मगर उनके मर्द नहीं”

1990 के दशक में कश्मीर घाटी से हिंदुओं को खदेड़ने के लिए वहां की मस्जिदों से कहा जाता था— "हमें पाकिस्तान चाहिए और हिंदू औरतें चाहिए, मगर उनके मर्द नहीं।" यह भी कहा जाता था—'रालिव, गालिव और चालिव' (यानी धर्म बदलो, कश्मीर छोड़ो या मरने के लिए तैयार रहो)।

Written byरमेश शिंदेरमेश शिंदे — edited by अरुण कुमार सिंह
Jan 19, 2026, 09:53 am IST
in भारत, जम्‍मू एवं कश्‍मीर
अपने परिवार के साथ सर्वानंद कौल 'प्रेमी'। आतंकवादियों ने इनके सिर पर कील ठोंक दी थी।

19 जनवरी 1990 ! यह वर्ष और यह दिवस याद आते ही आज भी प्रत्येक कश्मीरी हिंदू कांप उठता है। पृथ्वी का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में इसी दिन मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी थी। 5 हजार वर्ष पुरानी कश्मीर की समृद्ध और पुरातन संस्कृति को नष्ट करने के लिए मजहबी जिहादी तत्वों ने हिंदुओं का नरसंहार करना आरंभ किया। वर्ष 1989 से ही कश्मीर में हिंसा और दमन का दौर शुरू हो चुका था, जिसका भयानक विस्फोट 19 जनवरी, 1990 की उस कालरात्रि को हुआ। उस दिन कश्मीर घाटी के लगभग 4 लाख 50 हजार हिंदुओं को, यानी वहां की कुल जनसंख्या के 99 प्रतिशत हिंदुओं को अपने ही देश में शरणार्थी होना पड़ा। केवल शरीर पर पहने हुए कपड़ों के साथ, अपना घर-बार और जीवन भर की कमाई छोड़कर उन्हें अपनी जान बचाने के लिए पलायन करना पड़ा। दुनिया के सबसे बड़े और दर्दनाक विस्थापनों में से यह एक था, फिर भी दुर्भाग्यवश उस समय न कोई सरकार उनकी सहायता के लिए आगे आई और न ही कोई मानवाधिकार संगठन।

भय का तांडव और हिंदुओं के सामने रखे गए विकल्प

उस दिन स्थानीय समाचार पत्रों के विज्ञापन, दीवारों पर लगे पोस्टर और मस्जिदों के लाउडस्पीकरों से कश्मीरी हिंदुओं को खुली धमकियां दी गई थीं। “यदि कश्मीर में रहना है, तो अल्लाह-हू-अकबर कहना होगा”, “हमें पाकिस्तान चाहिए और हिंदू औरतें चाहिए, मगर उनके मर्द नहीं”, ऐसी रूह कंपा देने वाली घोषणाओं से पूरी घाटी गूंज उठी थी। आतंकियों ने हिंदुओं के सामने केवल तीन ही विकल्प रखे थे— ‘रालिव, गालिव और चालिव’ (यानी धर्म बदलो, कश्मीर छोड़ो या मरने के लिए तैयार रहो)। इन धमकियों के आगे झुके बिना जिन्होंने धर्मांतरण से इनकार किया, उन्हें अपनी जान देकर कीमत चुकानी पड़ी। हिंदुओं ने अपनी मातृभूमि और संपत्ति का त्याग कर अपनी अस्मिता बचाने के लिए पलायन स्वीकार किया; परंतु जो पीछे रह गए या भाग नहीं सके, उन पर अमानवीय अत्याचार किए गए।

नृशंस हत्याकांड और दिल दहला देने वाली घटनाएं

कश्मीर में हिंदुओं का कत्लेआम, महिलाओं के साथ हुए बलात्कार और मंदिरों का विध्वंस, यह ऐसा इतिहास है जिसे छिपाया नहीं जा सकता। उधमपुर जिले के प्राणकोट हत्याकांड ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थीं। वहां 26 निर्दोष हिंदुओं की हत्या कर दी गई, जिनमें से कुछ को कुल्हाड़ी से तो कुछ को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला गया। तत्कालीन गृह मंत्री और कांग्रेस के नेताओं ने भी घटनास्थल का दौरा कर इसे ‘पाशविक नरसंहार’ करार दिया था।
ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना 8 जून, 1999 की है। केवल 6 वर्ष की बच्ची ‘सीमा’ ने अपनी आंखों के सामने जो देखा, वह किसी भी पत्थर दिल इंसान को रुला देगा। आतंकियों ने घर में घुसकर उसके पिता और भाइयों को उसके सामने ही तड़पा-तड़पा कर मार डाला। उसके 13 वर्षीय भाई राजिंदर का सिर धड़ से अलग कर दिया और मां को गोलियों से भून दिया। अपना पूरा परिवार खो चुकी वह नन्हीं सीमा उस दिन अपनी किस्मत के अंधेरे में अकेली रह गई थी। उसे ढांढस बंधाने वाला भी वहां कोई नहीं था।

तिलक के स्थान पर ठोंकी गई थी कील

29 अप्रैल, 1990 को बंदूकधारी तीन आतंकवादी अनंतनाग जिले के शाली गांव में रहने वाले सर्वानंद कौल ‘प्रेमी’ के घर आ धमके। लूटपाट के बाद उन्हें और उनके पुत्र को साथ ले गए। 30 अप्रैल को उन दोनों के शव एक पेड़ पर लटके मिले। सर्वाननंद कौल सेवानिवृत्त अध्यापक थे और वे गांव के बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाते थे। वे सिर पर तिलक लगाया करते थे। वे जिस स्थान पर तिलक लगाते थे, उसी स्थान पर आतंकवादियों ने कील ठोंक दी थी।

धार्मिक और सांस्कृतिक विध्वंस

केवल लोगों की हत्याएं नहीं हुईं, अपितु हिंदू अस्मिता को भी कुचल दिया गया। 1992 में अयोध्या का ढांचा गिरने के आक्रोश में कश्मीर के अनंतनाग, श्रीनगर, बारामुला और झेलम नदी के तट पर स्थित कई प्राचीन मंदिरों को जमींदोज कर दिया गया। कश्मीर, जहां कभी वेदों का पाठ होता था, वहां 103 से अधिक सांस्कृतिक व धार्मिक संस्थाओं को नष्ट कर दिया गया। 20 हजार घरों में आगजनी की गई और 95 प्रतिशत हिंदुओं के घर लूट लिए गए। अनुमान है कि 93 हजार से अधिक हिंदुओं का कत्लेआम हुआ। आज वहां हिंदुओं के भव्य मकान खंडहर बन चुके हैं और मंदिरों की जगह श्मशान जैसी शांति है।

छिपाया गया सच और ‘फैक्ट’ (FACT) का संघर्ष

दुनिया के इतिहास में यहूदियों और अन्य समुदायों पर हुए अत्याचारों का संज्ञान लिया गया, उनके स्मारक बनाए गए; परंतु अपने ही देश में विस्थापित हुए कश्मीरी हिंदुओं का दर्द दुनिया के सामने रखने के लिए कोई आगे नहीं आया। तत्कालीन कथित सेकुलर सरकारों ने इस सत्य को दबाने का ही प्रयास किया। लेकिन, फ्रांसीसी पत्रकार फ्रांस्वा गोतिए ने पहल की। उन्होंने ‘फैक्ट’ (FACT – Fight Against Continuing Terrorism) छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से कश्मीर और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचारों की भीषण वास्तविकता को दुनिया के सामने रखा। हिंदू जनजागृति समिति ने भी यह प्रदर्शनी जगह-जगह लगाकर लोगों की आंखें खोलने का कार्य अविरत जारी रखा है।

हिंदुओं, अब तो जागो! आज 36 वर्ष के बाद भी अधिकांश कश्मीरी हिंदू न्याय की प्रतीक्षा में हैं। कश्मीर का आतंकवाद अब केवल घाटी तक सीमित नहीं रहा है, अपितु वह देश के और हमारे दरवाजे तक आ पहुंचा है। 19 जनवरी के निमित्त इस भीषण वास्तविकता को पुनः रखने का उद्देश्य यही है कि हिंदू अब गाफिल न रहें। राजनीतिक दलों और मीडिया द्वारा छिपाए गए इस सच को जानकर हिंदुओं का संगठित होना समय की मांग है। विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं के पुनर्वास के लिए और भविष्य में ऐसा नरसंहार दोबारा न हो, इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को धर्म और राष्ट्र के लिए सक्रिय होना आवश्यक है। उन हुतात्माओं के लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Topics: कश्मीरी हिंदूJammu Kashmirjihadकश्मीर घाटीपाञ्चजन्य विशेषकश्मीर में हिंदुओं का कत्लेआम19 जनवरी 199019 January1990
रमेश शिंदे
रमेश शिंदे
राष्ट्रीय प्रवक्ता, हिन्दू जनजागृति समिति लेखक, स्तंभकार एवं टीवी पैनलिस्ट। [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जनजाति सुरक्षा मंच का प्रतिनिधिमंडल

विशेष रिपोर्ट : जनजातीय पहचान बचाने की पहल

कौन हैं संदिग्ध घुसपैठिए और कैसे मची वापसी की होड़? : बंगाल के Deport Plan की परख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश : ‘सामने खर-दूषण हों तो शस्त्र भी उठाना होगा!’

संस्कारहीन सियासत, ओछे बोल

अपने साथी विधायकों के साथ कोलकाता में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए ऋतब्रत बनर्जी (मध्य में)

पश्चिम बंगाल : सत्ता गई, पार्टी टूटी

कोलकाता स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी के मुख्यालय में मार्को रुबियो और उनकी पत्नी जेनेट डी. रुबियो

मिशनरी धुरी पर मार्को

Load More

ताज़ा समाचार

भारत ने रचा इतिहास! पहले स्वदेशी C-295 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की सफल टेस्ट फ्लाइट

Iran Says US Attack is Armed robbery

अमेरिकी हमले में तीन भारतीयों की मौत पर भड़का ईरान, कहा-ये ‘सशस्त्र डकैती’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री की EAC का बड़ा प्रस्ताव: परिसीमन से बढ़ेंगी लोकसभा की 170 सीटें, दक्षिण का संतुलन बरकरार

प्रतीकात्मक तस्वीर

मौसम अपडेट: यूपी और बिहार में वज्रपात से 16 लोगों की मौत, 16 राज्यों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, जिस डिब्बे में सवार थे सरसंघचालक मोहन भागवत वहीं लगा पत्थर 

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति

अमेरिका-ईरान युद्ध: ट्रंप का बड़ा ऐलान, हमने हमले रोके, शांति समझौता भी जल्द

आज का श्लोक : मन एवं मनुष्याणां कारणं बन्धमोक्षयोः

आज का इतिहास

आज का इतिहास: इस दिन हुईं कई बड़ी उपलब्धियां, जानिए पूरा इतिहास

आज का राशिफल

आज का राशिफल: इन 5 राशियों पर रहेगी धनवर्षा, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार

कोर्ट का फैसला

न्यायालय ने पूछा- छूटोगे तो क्या करोगे? अभियुक्त बोला- हत्या करूंगा! फिर जज ने सुनाई फांसी की सजा!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies