उत्तर प्रदेश के बरेली में आशिया नाम की मुस्लिम युवती ने घर वापसी कर लिया। आशिया ने हिंदू युवक मोनू के साथ विवाह कर लिया। आशिया ने हिंदू रीति रिवाज से विवाह किया। सनातन धर्म के अनुसार आशिया का नाम बदलकर अब अंशिका कर दिया गया है।
अंशिका का कहना है कि करीब चार वर्ष पहले वह अपने बहन के घर गई थी। इस दौरान भोजीपुरा क्षेत्र में आयोजित एक मेले में गई थी। वहीं पर उसकी मुलाकात मोनू से हुई थी। मोनू से मुलाकात के बाद से ही सनातन धर्म को मान रही है। वह नियमित रूप से पूजा पाठ करती है और मंदिर भी जाती है। वह सनातन परंपराओं से प्रभावित है।
अंशिका का कहना है इस्लाम में तीन तलाक, हलाला और हिजाब जैसी प्रथाएं उसको पसंद नहीं है। इस कारण से महिलाओं को स्वतंत्र रूप से जीवन जीने की आजादी नहीं मिलती। वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती है।
अगस्त मुनि आश्रम के महंत पंडित के के शंखधार का कहना है कि विधिक रूप से दोनों का विवाह कराया गया है। युवती का शुद्धिकरण और घर वापसी की प्रक्रिया कराई गई। उसके बाद सनातन धर्म के अनुसार विवाह कराया गया।

















