दिल्ली

फॉरेंसिक जांच को भेजा आतिशी का वीडियो, 15 दिन में आएगी रिपोर्ट, गुरुओं के अपमान पर विधानसभा ठप

दिल्ली विधानसभा में हंगामे के बीच अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी के वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने का आदेश दिया। रिपोर्ट 15 दिन में देने के निर्देश, सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित।

Published by
एजेंसी

नई दिल्ली (हि.स.) । दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सत्तापक्ष और विपक्ष की मांग के बाद नेता प्रतिपक्ष आतिशी का वीडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने का आदेश दिया। उन्होंने जांच रिपोर्ट 15 दिन के अंदर देने का निर्देश दिया है। अध्यक्ष ने इस दौरान हंगामा न थमता देख सदन की कार्यवाही को तीसरी बार दोपहर 01 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा सदस्यों का हंगामा

सदन की कार्यवाही आज पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने नेता प्रतिपक्ष आतिशि की गुरु तेगबहादुर पर कथित टिप्पणी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके कारण अध्यक्ष ने कार्यवाही आधा घंटे के लिए स्थगित कर दी।

दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर भी जारी रहा हंगामा

सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो सत्तापक्ष के सदस्यों का हंगामा जारी ही रहा। इस दौरान हंगामे के बीच कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने आतिशी पर कोई टिप्पणी की, जिसके बाद आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने हंगामा शुरु कर दिया।

बार-बार हंगामे के चलते कार्यवाही स्थगित

इसको देखते हुए अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही आधा घंटे के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद सदन की कार्यवाही तीसरी बार शुरू हुई तो हंगामा न थमता देख कार्यवाही को तीसरी बार आधा घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया।

Share

Recent News