January Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बेहद महत्व है। ऐसी पौराणिक मान्यता है कि एकादशी का व्रत रखने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान श्री हरि की कृपा से घर में सुख-समृद्धि आती है। शास्त्री दीपक जोशी का कहना है कि हर महीने दो एकादशी व्रत आते हैं। एक कृष्ण पक्ष की एकादशी और दूसरा शुक्ल पक्ष की एकादशी।
दोनों ही एकादशी में व्रत रखने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती है। हिंदू धर्म में नये साल की शुरुआत जनवरी से नहीं बल्कि मार्च से होती है।आइए जानते हैं कि जनवरी में एकादशी का व्रत कब और किस दिन रखा जाएगा।
इसे भी पढ़ें-Mauni Amavasya 2026: कब है मोनी अमावस्या? पितृ दोष से छुटकारे के लिए इस दिन करें ये काम
13 जनवरी को है षटतिला एकादशी
वैदिक पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 13 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगी। यह तिथि 14 जनवरी को शाम 5 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी। इस साल षटतिला एकादशी का व्रत 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। व्रत का पारण 15 जनवरी को होगा। पारण का समय सुबह 7 बजकर 15 मिनट से सुबह 9 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इस दिन तिल का दान शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पानी में तिल मिलाकर स्नान करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें-क्या नाम बदलने से बदल जाता है भाग्य? प्रेमानंद महाराज ने इस पर क्या कहा, जानिये
29 जनवरी को है जया एकादशी
माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी 28 जनवरी को है। एकादशी 28 जनवरी शाम 4 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगी और 29 जनवरी को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार जया एकादशी का व्रत 29 जनवरी को रखा जाएगा। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 11 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। व्रत का पारण 30 जनवरी को द्वादशी तिथि के दिन किया जाएगा। पारण का समय सुबह 7 बजकर 20 मिनट से 9 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।












