नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में तीनों सेनाओं के लिए करीब 79,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। बैठक सोमवार को हुई। इस रक्षा खरीद मंजूरी को सैन्य तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इस डील के बाद थलसेना को आधुनिक हथियार और ड्रोन रोधी सिस्टम मिलेंगे।
तीनों सेनाओं की बढ़ेगी मारक क्षमता, आधुनिक हथियार से कांपेंगे दुश्मन
DAC के इन फैसलों से तीनों सेनाओं की मारक क्षमता, निगरानी, ड्रोन रोधी सुरक्षा और आधुनिक युद्ध क्षमता को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। यह कदम भारत की रक्षा तैयारियों और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इन आधुनिक हथियारों हथियारों से पाकिस्तान और चीन जैसे दुश्मन थरथर कांपेंगे।
दुश्मन के ठिकानों पर सटीक हमले में मिलेगी मदद
डील के तहत सेना के लिए कई अमह प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस डील में सेना को लोइटर म्यूनिशन सिस्टम मिलने वाला है। इससे दुश्मन के अहम ठिकानों पर सटीक हमला करने में मदद मिलेगी। लो-लेवल लाइट वेट रडार दुश्मनों के छोटे और कम ऊंचाई पर उड़ने वाले ड्रोन और यूएवी ( UAV) की पहचान और ट्रैकिंग करेंगे। पिनाका रॉकेट सिस्टम के लिए लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट से पिनाका की रेंज और सटीकता बढ़ेगी। इससे हाई वैल्यू टारगेट को दूर से ही निशाना बनाया जा सकेगा। इंटीग्रेटेड ड्रोन डिटेक्शन एंड इंटरडिक्शन सिस्टम Mk-II की मदद से सेना सीमावर्ती इलाकों और अंदरूनी क्षेत्रों में सेना की अहम संपत्तियों को ड्रोन हमलों से सुरक्षित रखेगा।
ड्रोन निगरानी, खुफिया जानकारी और समुद्री सुरक्षा को मजबूती
नौसेना को इस डील में बोलार्ड पुल (BP) टग्स जैसे उपकरण मिलेंगे। जिससे जहाजों और पनडुब्बियों को बंदरगाह में लाने-ले जाने और सीमित जगह में युद्धाभ्यास करने में मदद मिलेगी। हाई फ्रीक्वेंसी सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो (HF SDR) से बोर्डिंग और लैंडिंग ऑपरेशन के दौरान सुरक्षित और लंबी दूरी की संचार व्यवस्था को मजबूत करेगा। HALE ड्रोन निगरानी, खुफिया जानकारी और समुद्री सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।
Magh Mela 2026: कब से है माघ मेला? कल्पवासियों के लिए 7 रूट्स निर्धारित; शिविर में ऐसे करेंगे प्रवेश
यह डील वायुसेना के लिए भी अहम है। इस डील के बाद वायुसेना को ऑटोमैटिक टेक-ऑफ और लैंडिंग रिकॉर्डिंग सिस्टम मिलेगा। इसकी मदद से हर मौसम में टेक-ऑफ और लैंडिंग की हाई डेफिनिशन रिकॉर्डिंग से उड़ान सुरक्षा बढ़ेगी। इस डील में Astra Mk-2 मिसाइल वायुसेना को मिलेगा। ये मिसाइल अधिक रेंज के साथ दुश्मन के विमानों को दूर से ही मार गिराने की क्षमता रखती है। डील में SPICE-1000 गाइडेंस किट वायुसेना को मिलेगी। यह लंबी दूरी से सटीक हमला करने के लिए उपयुक्त है। इससे वायुसेना की ताकत बढ़ेगी।











