Magh Mela 2026: नए साल के आरंभ होते ही प्रयागराज में माघ मेला लगने जा रहा है। इसे लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। 2026 में प्रयागराज में माघ मेले की शुरुआत पौष पूर्णिमा यानी 3 जनवरी से होने जा रही है। तैयारियां जोरों पर हैं और प्रशासन ने कमर कस ली है। माघ मेला 15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि तक चलेगा। माघ मेला में कल्पवासियों का निर्धारित मार्गों से प्रवेश होगा। इस मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा की भी रणनीति बनाई गई है। मेला में बड़ी संख्या में कल्पवासियों के आगमन को देखते हुए अलग-अलग सात रूटों का मार्ग निर्धारित किया गया है। यह जानकारी माघ मेला नोडल प्रभारी डीसीपी यातायात नीरज पांडेय ने दी है।
निर्धारित पार्किंग में ही खड़ी करें गाड़ियां
कल्पवासियों से शिविर में सामान उतारने के बाद निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही गाड़ियां खड़ी करने और निर्धारित मार्गों से आवागमन करने की अपील की गई है। माघ मेला नोडल प्रभारी डीसीपी यातायात नीरज पांडेय का कहना है कि निर्धारित मार्ग का अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है।
जौनपुर और चित्रकूट से आने वाले कल्पवासियों का रूट्स
उन्होंने कहा कि जौनपुर की ओर से आने वाले कल्पवासी अपने हल्के वाहन के साथ सहसों-अंदावा मार्ग पर रहिमापुर तिराहे से दाहिने मुड़कर एजे मार्ग व ओल्ड जीटी रोड से लोअर संगम मार्ग से शिविर में प्रवेश करेंगे। वाराणसी मार्ग कल्पवासी अपने हल्के वाहन के साथ अंदावा तिराहा, कटका तिराहा से दाहिने मुड़कर ओल्ड जीटी रोड से लोअर संगम मार्ग के रास्ते प्रवेश कर सकेंगे।
मिर्जापुर एवं चित्रकूट-रीवां मार्ग से आने वाले कल्पवासी अपने हल्के वाहन के साथ लेप्रोसी चौराहा, बांगड़ चौराहा, जीटी जवाहर चौराहा फ्लाईओवर, शास्त्री ब्रिज, कटका तिराहा से बांए मुड़कर ओल्ड जीटी रोड से होते हुए लोअर संगम मार्ग के रास्ते प्रवेश करेंगे। प्रयागराज शहर व कानपुर मार्ग कानपुर मार्ग व प्रयागराज शहर क्षेत्र से आने वाले कल्पवासी हल्के वाहन के साथ जीटी जवाहर चौराहा से ओल्ड जीटी रोड थाना दारागंज के सामने से होते हुए पांटून पुल संख्या पांच से झूंसी क्षेत्र में लोअर संगम मार्ग के रास्ते पहुंचेंगे।
Coldest Place In India: ये है भारत की सबसे ठंडी जगह, -40°C पहुंच जाता है तापमान; जम जाता है पानी
लखनऊ एवं अयोध्या-प्रतापगढ़ से आने वाले कल्पवासियों का मार्ग
लखनऊ-अयोध्या-प्रतापगढ़ मार्ग से आने वाले कल्पवासी हल्के वाहन के साथ बसना नाला पुल पार कर पुराना फाफामऊ बाजार, थरवई-सहसों-अंदावा मार्ग पर रहिमापुर तिराहे से दाहिने मुड़कर एजे मार्ग के रास्ते ओल्ड रोड होते हुए लोअर संगम मार्ग से आएंगे। लखनऊ-अयोध्या-प्रतापगढ़ मार्ग से आने वाले कल्पवासी हल्के वाहन के साथ चंद्रशेखर आजाद सेतु को पार कर बाएं लूप (मेंहदौरी पुलिस चौकी) रिवर फ्रंट मार्ग से बाएं मुड़कर पांटून पुल संख्या पांच से झूंसी क्षेत्र से लोअर संगम मार्ग से प्रवेश करेंगे।
















