तमिलनाडु में एक बार फिर से प्रवासियों पर हमले की घटना प्रकाश में आई है। मामला तिरुवल्लुर जिले का है, जहां चार नाबालिगों ने एक प्रवासी मजदूर पर दरांती से हमला कर दिया गयाह मामला 28-29 दिसंबर 2025 के आसपास का है और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की वजह से काफी चर्चा में आया।
घटना कैसे शुरू हुई
पीड़ित के बारे में कहा जा रहा है कि सिराज नाम का व्यक्ति (कुछ रिपोर्टों में सूरज) है, जो मध्य प्रदेश (कुछ जगह महाराष्ट्र/कोल्हापुर/नागपुर का जिक्र) से तमिलनाडु में काम करने आया था। वह चेन्नई से तिरुवल्लुर की तरफ ट्रेन में सफर कर रहा था। ट्रेन में ही चार नाबालिग लड़कों ने उससे झगड़ा शुरू किया। उन्होंने दरांती और तलवार दिखाकर धमकाया और मोबाइल फोन से इसकी वीडियो भी बना ली।
हमले का मुख्य हिस्सा
ट्रेन से उतरने के बाद या स्टेशन के पास ही उन्होंने सिराज को एक सुनसान जगह पर ले जाकर दरांती से कई बार हमला किया। शरीर पर कई गहरे घाव आए, करीब 20 जगहों पर चाकू या दरांती के निशान बताए जा रहे हैं। हमले के दौरान भी उन्होंने वीडियो बनाया, जिसमें एक लड़का हमले के बाद ‘जीत’ का इशारा दिखाता दिख रहा है।
पीड़ित की हालत
इस हमले में सिराज गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे स्टेशन के पास से कुछ यात्रियों ने उसे पाया और अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक है और इलाज चल रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद तिरुत्तनी पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से चारों नाबालिगों की पहचान हुई और उन्हें कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया गया। ये सभी नाबालिग हैं। पुलिस जांच कर रही है कि पूरा मामला क्या था, अभी तक कोई साफ मकसद सामने नहीं आया है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हमले को मोबाइल पर रिकॉर्ड किया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। वीडियो में धमकाने से लेकर हमले तक के सीन और अंत में विजय का इशारा दिख रहा है। इसी की वजह से मामला जल्दी सुर्खियों में आया और लोगों में गुस्सा भी फैला।घटना ने एक बार फिर प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और नाबालिगों द्वारा हिंसा के मुद्दे को उठाया है। पुलिस जांच जारी है और आगे के विवरण का इंतजार है।











