आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति में भारतीय विज्ञान सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने भगवान हनुमान जी को लेकर कहा कि भगवान हनुमान की ताकत सुपरमैन से भी कहीं ज्यादा है। उन्होंने कई बार इस तुलना को दोहराया और कहा कि सुपरमैन, स्पाइडरमैन जैसे किरदार तो सिर्फ कल्पना के हैं, लेकिन हनुमान जी असली शक्ति, भक्ति और सेवा के प्रतीक हैं। कार्यक्रम के दौरान आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत भी मौजूद थे।
कार्यक्रम की शुरुआत और मौजूदगी
नायडू ने इस साइंस कॉन्क्लेव में कहा कि भारतीय महाकाव्य और उनके पात्र हॉलीवुड के सुपरहीरोज से कहीं ज्यादा ताकतवर और मूल्यों से भरे हैं। उन्होंने खासकर हनुमान जी को सबसे आगे रखा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह जैसे लोग भी थे। नायडू, जो आमतौर पर आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम टेक्नोलॉजी की बात करते हैं, इस बार अपनी बातचीत में भारतीय संस्कृति और रामायण-महाभारत पर ज्यादा फोकस कर रहे थे।
हनुमान जी की शक्ति सुपरमैन से भी ज्यादा
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि भगवान हनुमान की ताकत सुपरमैन से भी कहीं ज्यादा है। उन्होंने कई बार इस तुलना को दोहराया और कहा कि सुपरमैन, स्पाइडरमैन जैसे किरदार तो सिर्फ कल्पना के हैं, लेकिन हनुमान जी असली शक्ति, भक्ति और सेवा के प्रतीक हैं। हनुमान जी की शक्ति इतनी असीमित है कि वह पहाड़ उठा लाते हैं, समुद्र लांघ जाते हैं और आग में भी नहीं जलते। सुपरमैन या स्पाइडरमैन जैसी फिल्मी ताकत इनके सामने बहुत छोटी लगती है। हनुमान जी में वो सब कुछ है – शारीरिक बल, मानसिक मजबूती और सबसे बड़ी बात, पूर्ण समर्पण और भक्ति है।
इसे भी पढ़ें: लंदन: बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर हिंदुओं का प्रदर्शन, खालिस्तानियों ने किया काउंटर-प्रोटेस्ट, कट्टरपंथी का बचाव
बच्चों को हनुमान जी की कहानियां सुनाएं
मुख्यमंत्री नायडू ने माता-पिता, टीचर्स और समाज से अपील की कि बच्चों को वेस्टर्न सुपरहीरो की कहानियां सुनाने की बजाय रामायण की कहानियां बताएं, खासकर हनुमान जी वाली। उनका मानना है कि हनुमान जी की भक्ति और ताकत से बच्चे सीखेंगे कि असली हीरो वो होता है जो दूसरों के लिए जीता है। रामायण-महाभारत की कहानियां एवाटार जैसी हॉलीवुड फिल्मों से भी गहरी और बेहतर हैं। अच्छाई-बुराई का फर्क समझाने के लिए हनुमान जी के साथ रावण या अन्य राक्षसों की कहानियां काफी हैं।
एनटी रामाराव का जिक्र
नायडू ने पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामाराव का जिक्र किया, जिन्होंने सिनेमा के जरिए पौराणिक कहानियां, खासकर रामायण-हनुमान वाली, लोगों तक पहुंचाईं और मूल्यों को जिंदा रखा।अन्य बातें जो नायडू ने कहींभारत तेजी से ग्लोबल पावर बनेगा, अगर हम अपनी आबादी, ज्ञान और टैलेंट को सही रास्ते पर लगाएं। मोहन भागवत जी के विचार से सहमत होते हुए कहा कि हर कपल को कम से कम तीन बच्चे होने चाहिए, ताकि 2047 और उसके बाद भारत मजबूत रहे। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान और मौजूदा पीएम नरेंद्र मोदी की लीडरशिप की तारीफ की।

















