कनाडा में एक भारतीय मूल के कनाडा नागरिक की मृत्यु ने खोली मेडिकल अव्यवस्थाओं की पोल
September 13, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

कनाडा में एक भारतीय मूल के कनाडा नागरिक की मृत्यु ने खोली मेडिकल अव्यवस्थाओं की पोल

विकसित देश कनाडा में भी इमरजेंसी में 8 घंटे वेटिंग? प्रशांत श्रीकुमार का मामला उजागर करता है स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियां। रिपोर्ट: हजारों मौतें वेटिंग लिस्ट पर। भारत सरकार सख्त।

Written byसोनाली मिश्रासोनाली मिश्रा — edited by कुलदीप सिंह
Dec 27, 2025, 09:45 am IST
inविश्व
प्रतीकात्मक - चित्र

प्रतीकात्मक - चित्र

एक दृश्य की कल्पना करें कि किसी व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ा है और वह बेचैन होकर अस्पताल में है। एक पाँच सितारा जैसा अस्पताल है, विकसित देश है और अत्याधुनिक सुविधाएं होने का दावा है। परंतु उस व्यक्ति को पूरे आठ घंटे तक प्रतीक्षा करवाई जाती है। उसे एक विकसित एवं अत्याधुनिक देश में चिकित्सा सेवा भी समय से प्रदान नहीं की जाती है। उसका परिवार और उसके बच्चे बेचैन रहते हैं, एक भय से भरे हुए हैं कि कहीं कुछ हो न जाए!

कथित विकसित देश की घटिया चिकित्सा व्यवस्था

उसकी पत्नी बेचैन है और वह पुरुष लगातार यह कहता जा रहा है कि उसके सीने में भयानक दर्द है। वह दर्द से मरा जा रहा है। मगर अस्पताल में नर्स यह कहती हैं कि सीने में दर्द कोई इमरजेंसी नहीं है। उसका ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ता रहता है, मगर एक कथित विकसित देश के अत्याधुनिक अस्पताल में, जहां पर बड़ी-बड़ी मशीनें लगी हुई हैं, जहां पर लगातार ही बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं का दावा किया जाता है, वहाँ पर दोपहर के बारह बजे से प्रतीक्षा करते-करते अंतत: रात को नौ बजे के लगभग भयानक दर्द उठता है और अपने पिता को देखते हुए अपना हाथ सीने पर रखता है और अंतत: हमेशा के लिए शांत हो जाता है।

श्रीकुमार तीन बच्चों के पिता थे। जब वे ऐसे गिरते हैं, तो नर्स आती हैं और सहायता के लिए आवाजें लगती हैं, उन्हें जीवन में लाने का प्रयास करती हैं, परंतु सब व्यर्थ! श्रीकुमार का जीवन उनसे हाथ छुड़ाकर चला जाता है और वह भी मात्र इसलिए क्योंकि उन्हें समय पर अस्पताल में ही चिकित्सीय सहायता नहीं मिली। बार-बार उनके द्वारा सीने में दर्द को सामान्य बताया जाता है। यह कहा जाता है कि सीने में दर्द को इमरजेंसी में नहीं माना जाता है और कोई उनका ब्लड प्रेशर भी मापने के लिए नहीं आता है। और यह सब कुछ मिनट तक नहीं रहता है, बल्कि यह सब रहता है पूरे आठ घंटे तक और श्रीकुमार अपने जीवन की लड़ाई हार जाते हैं।

वेंटिलेटर पर कनाडा की चिकित्सा

यह कहानी किसी विकासशील देश की नहीं अपितु कनाडा की है। यदि आप यह सोच रहे हैं कि यह कहानी किसी विकासशील देश की है, जहां पर कथित अत्याधुनिक अस्पताल न हों या फिर कथित सुविधाएं न हों, तो आप पूरी तरह से गलत हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है नस्लीय श्रेष्ठता से भरे हुए कनाडा में। 22 दिसंबर का दिन श्रीकुमार के परिवार के लिए दुर्भाग्य लेकर आया। वह ऐसा अनुभव लेकर अया, जिसकी टीस उनके दिल में हमेशा रहेगी। उनके दिल में यह प्रश्न रहेगा कि आखिर विकसित और अत्याधुनिक कहे जाने वाले देश कनाडा में श्रीकुमार को आठ घंटे तक प्रतीक्षा करनी पड़ी, मात्र इमरजेंसी सेवाओं के लिए?

8 घंटे तक तड़पता रहा भारतीय 

क्या बीती होती उस पिता पर, जिन्होंने अपने बेटे को केवल इस आधार पर अपने सामने दम तोड़ते हुए देखा कि उनके बेटे को कनाडा जैसे कथित आधुनिक देश में आठ घंटे तक आपात चिकित्सा नहीं मिली? उनके पिता ने कहा कि उनके बेटे के अंतिम शब्द थे कि “वह अब दर्द नहीं बर्दाश्त कर पा रहा है!”

पिता के बार-बार अनुरोध करने पर स्टाफ ने श्रीकुमार की ईसीजी को लिया और उन्हें सूचित किया कि किसी भी तरह की आपात स्थिति नहीं है और उन्हें कुछ दवाइयाँ दी गईं  और उन्हें आठ घंटे तक प्रतीक्षा करवाई गई। और इसी बीच उनका रक्तचाप बहुत तेजी से बढ़ा और अंत में उन्हें जब उपचार के लिए ले जाया गया, तब तक उनकी देह निर्जीव हो चुकी थी।

यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है कि यह मृत्यु टाली जा सकती थी। यह मृत्यु केवल और केवल इसलिए हुई, क्योंकि उन्हें आपात चिकित्सा नहीं मिली। यह घटना उस असंवेदनहीनता को भी दिखाती है, जो कनाडा में आम नागरिकों के प्रति दिखती रहती है।

भारत सरकार ने कहा-“कनाडा ले जिम्मेदारी”

इस घटना को लेकर भारत सरकार सख्त है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए कि कनाडा सरकार को इस मामले में जिम्मेदारी लेनी चाहिए। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि वह भारतीय मूल के कनाडाई नागरिक थे और तो यह जाहिर है कि कनाडा सरकार को इस मामले में अपनी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

कनाडा में इलाज के इंतजार में मारे जाते हैं हजारों

ऐसा नहीं है कि कनाडा में एक श्रीकुमार ही इस प्रकार की चिकित्सीय लापरवाही के शिकार हुए हैं। इसी वर्ष के आरंभ में ही एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी, जिसमें यह स्पष्ट लिखा गया था कि इलाज के इंतजार में ही 15,000 से अधिक रोगी मारे गए थे।

SecondStreet.org नामक संस्था ने Died on a Waiting List नामक एक रिपोर्ट का प्रकाशन किया था और इसमें लिखा गया था कि कैसे हजारों लोग केवल इसलिए असमय कनाडा में मारे गए क्योंकि उनकी जांच आदि में काफी लम्बा समय लगना था। इस संस्था ने 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 के बीच प्रांतीय सरकारों और स्वास्थ्य अधिकारियों से आंकड़े इकट्ठे किये थे। 18 वर्षीय लॉरा हिलर की कहानी ने इस संस्था को इस कार्य के लिए प्रेरित किया था। लॉरा हिलर एक 18 वर्ष की ओंटारियो की मरीज थी। जिसका निधन कैंसर के इलाज के लिए वेटिंग लिस्ट के दौरान हो गया था। बड़ी बात ये है कि कनाडा की घटिया स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर पाञ्चजन्य ने इससे पहले भी रिपोर्ट प्रकाशित किया था। उसमें बताया गया था कि किस प्रकार से कथित विकसित कहे जाने वाले कनाडा में लोग इलाज के अभाव में अपनी जान गंवा रहे हैं।

इस रिपोर्ट ने उस कलई को खोल दिया था, जो कथित आधुनिक कहे जाने वाले कनाडा ने अपने ऊपर लगा रखी थी। और अब श्रीकुमार की ऐसी मृत्यु से भी उस झूठ का नकाब हट गया है, जो श्रेष्ठतावादी होने का दंभ पाले कथित आधुनिक देश लगाए रहते हैं। दुर्भाग्य से नस्लवादी मीडिया भी ऐसी रिपोर्ट्स और घटनाओं को दबाने का कार्य करता है, जो उसके आकाओं की पोल खोलती रहती हैं।

Topics: MEA spokesperson Randhir JaiswalCanadian racism in healthcareकनाडा स्वास्थ्य व्यवस्था फेलCanadian health systemभारतीय मूल मौत कनाडा8 घंटे इंतजार मौतMEA रणधीर जायसवालकनाडा नस्लवाद स्वास्थ्यकनाडा हेल्थ सिस्टमCanadian healthcare system failsIndian-origin man dies in Canada8-hour wait leads to death
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

India China South China Sea UNCLOS Stand Chinese Ambassador Xu Feihong Global Times Frustrated

साउथ चाइना सी पर भारत के कड़े रुख से बौखलाया ड्रैगन! चीनी राजदूत और ग्लोबल टाइम्स ने उगला जहर, मिला दोटूक जवाब

MEA Spokesperson Randhir Jaiswal

रूस या वेनेजुएला? भारत ने साफ कहा- ऊर्जा सुरक्षा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता

प्रतीकात्मक तस्वीर

क्या कनाडा में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में दया मृत्यु दी जा रही है? मीडिया पोर्टल्स का डराने वाला दावा

Load More

ताज़ा समाचार

Role of Spiritual Leaders in Nation Building Hindu Resurgence Panchjanya

राष्ट्र निर्माण और हिंदू पुनरुत्थान में आध्यात्मिक गुरुओं की भूमिका: जानिए कैसे मिलेगा ‘परम वैभव’!

9/11 बरसी: न्यूयॉर्क मेयर जोहरान मामदानी ने छेड़ा विक्टिमहुड का राग; हँसते हुए असंवेदनशील वीडियो पर बवाल!

प्राकृतिक आपदाएं दे रही हैं चेतावनी: विकास के साथ प्रकृति संरक्षण भी जरूरी, जानिए क्यों बढ़ रहा खतरा!

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

सार्वभौमिक स्पंदन: मानवता के रूप में हिंदुत्व

कल का मौसम: 14 सितंबर को 23 राज्यों में ‘मूसलाधार बारिश’, 4 राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी; IMD ने जारी किया अपडेट 

amit shah inaugurates ganesha gyannarthi exhibition asiatic society mumbai

जो राष्ट्र अपनी स्मृति और परंपरा की रक्षा नहीं करता, उसका पतन निश्चित: मुंबई में बोले गृह मंत्री अमित शाह

पाञ्चजन्य के संपादक श्री हितेश शंकर जी और वरिष्ठ पत्रकार अनुराग पुनेठा जी ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रख्यात विचारक श्री राम माधव जी से विभिन्न विषयों पर बातचीत की।

Sabarmati Samvad 2026: PM मोदी-पुतिन-शी जिनपिंग एक फ्रेम में क्यों? राम माधव जी ने समझाया पूरा समीकरण

ब्रिक्स घोषणापत्र में पारंपरिक चिकित्सा को मिली बड़ी वैश्विक मान्यता, TCIM पर बनेगा विशेष कार्य समूह

pm modi meets kazakhstan and philippines presidents at brics summit delhi

BRICS summit : पीएम मोदी की कजाकिस्तान और फिलीपींस के राष्ट्रपतियों से द्विपक्षीय बैठक, जानिए क्या हुई बड़ी बातें

पाञ्चजन्य की कंसल्टिंग एडिटर तृप्ति श्रीवास्तव जी ने गुजरात की प्राथमिक, माध्यमिक और प्रौढ़ शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रिवाबा जडेजा जी

Sabarmati Samvad 2026: स्टार्टअप, नौकरी और शिक्षा… गुजरात में युवाओं के लिए क्या है खास? रिवाबा जडेजा जी से जानिए

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies