बिजनौर जनपद में लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपी ने फर्जी नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई थी और उसके माध्यम से पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था। मुस्लिम युवक समीर ने अपना मजहब छुपाते हुए अमन नाम से फर्जी आईडी बनाई थी।
समीर ने शहर की एक हिंदू नाबालिग लड़की से जान पहचान बना ली थी। इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई। पीड़िता को जब युवक की असली पहचान के बारे में पता चला तो उसने फटकार दिया। इसके बाद समीर पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने बजरंग दल से संपर्क किया। बजरंग दल के अरुण चौधरी और अन्य कार्यकर्ताओं ने समीर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने समीर को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि नाम बदलकर युवक ने लड़की से जान पहचान बढ़ाई थी। उसके बाद मुस्लिम युवक लड़की पर संबंध बनाने एवं कन्वर्जन का दबाव बना रहा था।पुलिस ने बताया कि संगठन के लोगों ने मुस्लिम युवक को पुलिस के हवाले किया था।
इस तरह पकड़ में आया आरोपी
पीड़िता के माध्यम से आरोपी को एक चौराहे पर बुलावाया गया। जब वह पहुंचा और पीड़िता से बात करने लगा। उसी समय समीर को पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसका मोबाइल चेक किया, जिसमें पीड़िता से चैट के साक्ष्य पाए गए। अरुण चौधरी ने कहा कि बिजनौर में अक्सर ऐसी घटनाएं हो रही हैं।















