कनाडा में एक बार फिर से भारतीयों को निशाना बनाया गया है। इसी क्रम में देश के टोरंटो में रहकर पढ़ाई कर रहे एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्यार अभी तक फरार है। उसे पकड़ा नहीं गया है।
घटना कब और कहाँ हुई
23 दिसंबर 2025, मंगलवार को दोपहर करीब 3:34 बजे टोरंटो पुलिस को हाईलैंड क्रीक ट्रेल और ओल्ड किंग्सटन रोड इलाके में “अज्ञात समस्या” की कॉल आई। ये जगह यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के स्कारबरो कैंपस के पास है। पुलिस जब पहुंची तो एक युवक को गोली लगी हालत में पाया। उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। हमलावर (या हमलावरों) ने पुलिस के आने से पहले ही भाग गए।
मृतक कौन था
मृतक का नाम शिवांक अवस्थी (Shivank Avasthi) है। उम्र 20 साल। वो टोरंटो का रहने वाला था और भारतीय मूल का था। शिवांक यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में डॉक्टोरल स्टूडेंट था। कुछ रिपोर्ट्स में उसे लाइफ साइंसेज का थर्ड ईयर स्टूडेंट भी बताया गया है, और वो यूनिवर्सिटी के स्कारबरो चीयरलीडिंग टीम का सदस्य था। टीम ने इंस्टाग्राम पर उसकी याद में पोस्ट डाला कि वो प्रैक्टिस के दौरान सबको मोटिवेट करता था।
पुलिस क्या कर रही है
टोरंटो पुलिस ने इसे हत्या का केस मान लिया है। ये 2025 में शहर की 41वीं हत्या है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को जानकारी हो तो हत्या और मिसिंग पर्सन्स यूनिट से संपर्क करें (फोन: 416-808-7400)। अभी तक आरोपी की कोई डिटेल या तस्वीर सार्वजनिक नहीं की गई है, बस इतना कहा गया है कि संदिग्ध मौके से भाग गए। जांच जारी है।
भारतीय वाणिज्य दूतावास का बयान
भारत के टोरंटो स्थित कांसुलेट जनरल ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि वो युवा भारतीय डॉक्टोरल स्टूडेंट शिवांक अवस्थी की मौत से बहुत दुखी हैं। कांसुलेट परिवार से संपर्क में है और लोकल अथॉरिटीज के साथ मिलकर उन्हें हर जरूरी मदद दे रहा है। कैंपस के आसपास के स्टूडेंट्स में डर और गुस्सा है। कुछ ने सोशल मीडिया पर सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठाए कि इतनी आम जगह पर दिनदहाड़े ऐसा कैसे हो गया। अभी मोटिव या आरोपी के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं आई है।












