हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाने में एक हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ रेप करने का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने मुस्लिम होने का राज खुलने के बाद पिछले कई दिनों से लड़की को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और एक दिन वह लड़की का मंदिर तक पीछा करता रहा, जहां पुलिस के पहुंचने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
SSP मंजूनाथ टीसी ने बताया कि लड़की के परिवार की शिकायत पर हल्द्वानी पुलिस ने मोहसिन नाम के युवक के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। लड़की का बयान भी ले लिया गया है।

















