कामरूप (असम), (हि.स.)। कामरूप (ग्रामीण) जिले की रंगिया पुलिस ने बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या का समर्थन करने वाले शेख अख्तर अली को गिरफ्तार कर लिया है। उसने सोशल मीडिया पर इस संबंध में पोस्ट डाली थी।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि रंगिया के हाईवे चौक पर शेख अख्तर अली चाय की दुकान चलाता है। उसका फेसबुक, इंस्टाग्राम पर बुल्ला चाय वाला नाम से अकाउंट है। इसमें उसने बांग्लादेश के युवक की हत्या के समर्थन में पोस्ट किया था, जिसका हिंदू संगठनों ने विरोध किया और शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर अख्तर अली को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार युवक रंगिया के तीन नंबर वार्ड का रहने वाला है। पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है।

















