कुशीनगर जनपद में निशांत सिंह (22) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। निशांत सिंह इंटर पास करके प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर था। वह अपने दोस्त के साथ खाद लेने जा रहा था, इसी दौरान फैजल और नौशाद ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आस-पास के क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।
निशांत बुधवार को खाद लेने कसया जा रहा था। दोपहर करीब 2 बजे निशांत और कुंदन बाइक से जा रहे थे। रास्ते में घात लगाकर खड़े फैजल और नौशाद ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर बाइक रुकवा दी। आरोप है कि हमलावरों ने निशांत पर चाकू से हमला कर दिया। गले और पेट में कई बार हमला किया। हमले में निशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अभियुक्त मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में निशांत को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदू युवक की हत्या के बाद इलाके में तनाव
घटना के बाद काफी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित भीड़ ने काफी हंगामा किया। पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर वापस किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना के बाद देर रात पुलिस ने एक अभियुक्त नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। फैजल की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और आरोपियों पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी
इकलौता पुत्र था निशांत
बता दें कि निशांत अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और इंटर की पढ़ाई के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पिता किसानी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

















