हरिद्वार: ऑपरेशन कालनेमि के तहत जिले की रुड़की थाना पुलिस ने इलाके के अलग-अलग ठिकानों से छह फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि हरिद्वार जिले में पकड़े जा रहे फर्जी साधुओं में मुस्लिम शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, साधुओं के वेश में सहारनपुर निवासी अतीक के बेटे फारूक और हापुड़ निवासी रज्जाक के बेटे पप्पू को गिरफ्तार किया गया।
ये पाखंडी बाबा जिनके नाम नरेश पुत्र मंगलू, निवासी नारसन, रुड़की, तेलू राम पुत्र दिशाओड़ी, निवासी टोडा खटका गांव, मांगे राम पुत्र स्वराज, निवासी मुजफ्फरनगर और मेहरबान सिंह पुत्र गंगा राम, निवासी इंदौर, मध्य प्रदेश थे, साधुओं के वेश में लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें कि कुछ समय पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले पाखंडी बाबाओं के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि का आदेश दिया था। जिसके बाद से पुलिस लगातार आम जनता की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले पाखंडी बाबाओं के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसके चलते पाखंडी बाबाओं को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है। इसी के चलते रुड़की कोतवाली पुलिस के द्वारा ऐसे ही छह पाखंडी बाबाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह सभी पाखंडी बाबा साधुओं के भेष में लोगों को ठगने का कार्य कर रहे थे। पुलिस के द्वारा सभी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बातचीत में बताया कि ऑपरेशन कालनेमि का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

















