महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी मनरेगा की जगह विकसित भारत-जी राम जी विधेयक पास किए जाने से पहले संसद के दोनों सदनों में जोरदार बहस देखने को मिली। चर्चा के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच तीखे आरोप-प्रत्यारोप हुए और कई भाषणों पर हंगामे की स्थिति भी बनी।
आप सांसद संजय सिंह की टिप्पणी से उठा विवाद
बहस के बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की एक टिप्पणी ने नया विवाद खड़ा कर दिया। इसके बाद बीजेपी ने इसे हिंदू भावनाओं का अपमान बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया, जबकि संजय सिंह का कहना है कि उन्होंने कोई नई बात नहीं कही, बल्कि अटल बिहारी वाजपेयी के कथन को दोहराया है।
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी का हमला
वहीं बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने संजय सिंह के भाषण का करीब 12 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किया। उन्होंने न सिर्फ आप सांसद, बल्कि राहुल गांधी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि हिंदू भावनाओं से नफरत और अपमान अब सामान्य होता जा रहा है और INDI गठबंधन इसके लिए जिम्मेदार है।
There is Ram in Haram” — AAP MP Sanjay Singh
DISRESPECT and HATE for Hindu sentiments have sadly become the new normal.
What’s worse—leaders of the INDI alliance are leading this rot from the front.
An entire Anti Hindu ecosystem nurtured and emboldened by Rahul Gandhi. pic.twitter.com/TjI1DDbECF
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) December 19, 2025
वायरल वीडियो में क्या कहा गया
बीजेपी द्वारा साझा किए गए वीडियो में संजय सिंह कहते सुने जा रहे हैं कि राम के नाम में चरित्र होना चाहिए, वरना हराम में भी राम लिखा होता है। यह क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और राम नाम विवाद राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस बयान को तुष्टीकरण की राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को भगवान राम, राम मंदिर और उनके अस्तित्व के प्रति कभी श्रद्धा नहीं रही और जनता अब उन्हें इसका जवाब दे रही है।

















