उत्तरकाशी: जोशियाड़ा क्षेत्र में मांस विक्रेताओं द्वारा गंगा क्षेत्र को प्रदूषित करने के विरोध में हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया है और प्रशासन को ज्ञापन भी दिया है।
मांस बेचने वाले अवशेषों को गंगा में फेंक रहे
बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि मांस को बिक्री करने वाले जीव जंतुओं का गंगा तट पर ही वध करके उनके अवशेष गंगा में फेंक रहे है जिससे गंगा में प्रदूषण हो रहा है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। संगठनों का कहना है कि गंगा के दोनों तरफ 500 मीटर तक मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
इस आशय का एक ज्ञापन प्रशासन को भी दिया गया है। संगठनों का ये भी आरोप है कि चारधाम यात्रा मार्ग पर इस तरह की मांस कारोबार की दुकानें खुल जाने है जनभावनाओं का अनादर हो रहा है। नगर पालिका परिषद को ऐसे पदार्थों की बिक्री के लाइसेंस रद्द कर देने चाहिए।

















