हरिद्वार । रुड़की कोतवाली पुलिस ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऑपरेशन कालनेमि अभियान के चलते 11 पाखंडियों को क्षेत्र में अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया है। यह पाखंडी साधू-संत वेश में लोगों को भ्रमित कर धनराशि ठगने का कार्य कर रहे थे। जिसके चलते पुलिस ने गणेश, नौशाद, श्रवण, जितेंद्र, अरविंद, सोहेल, रोहित, पंखनाथ, कमलनाथ, मुकेश और छोटेलाल नाम के 11 पाखंडी बाबाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ समय पहले आम जनता की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले पाखंडियों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि चलाने का आदेश दिया था। जिसके बाद से पुलिस लगातार पाखंडियों के खिलाफ कार्यवाही कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है।
इसी के चलते रुड़की कोतवाली पुलिस के द्वारा ऐसे ही 11 पाखंडियों को गिरफ्तार किया गया है। ये पाखंडी लोगों को भ्रमित कर धनराशि ठगने का कार्य कर रहे थे। पुलिस के द्वारा सभी पाखंडियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

















