नई दिल्ली (हि.स.) । ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने भारत-ओमान संबंधों में उनके असाधारण योगदान और उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ पुरस्कार से सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने यह सम्मान दोनों देशों की पुरानी दोस्ती को समर्पित किया। सुल्तान कबूस बिन सईद ने 1970 में इसे स्थापित किया था। ऑर्डर ऑफ ओमान कुछ चुनिंदा वैश्विक नेताओं को सार्वजनिक जीवन और द्विपक्षीय संबंधों में उनके योगदान की पहचान के रूप में दिया गया है।
Honoured to receive the Order of Oman (First Class). My gratitude to His Majesty Sultan Haitham bin Tarik, the Government and people of Oman for this honour. This is a symbol of affection and trust between the people of India and Oman.
For centuries, our ancestors have been… pic.twitter.com/PCtUccPqg5
— Narendra Modi (@narendramodi) December 18, 2025
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर इसे भारत और ओमान के बीच स्थायी दोस्ती की पुष्टि बताया। उन्होंने सम्मान दिए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने यह सम्मान भारत और ओमान के बीच पुरानी दोस्ती को समर्पित किया। उन्होंने इसे भारत के 1.4 अरब लोगों और ओमान के लोगों के बीच गर्मजोशी और स्नेह को दर्शाने वाला बताया।
















