नैनीताल । मल्लीताल स्थित चीना बाबा मन्दिर के पास सरस्वती शिशु मंदिर की ऊपरी मंजिल पर भयंकर आग लग गई, ये आग पास की होटल बिल्डिंग से फैलते हुए विद्यालय तक पहुंची। नैनीताल से पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार आग बुझाने के लिए हल्द्वानी से भी दमकल वाहन बुलाए गए ,आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
उधर शिशु मंदिर प्रबंधन का कहना है कि आग बराबर के एक मंदिर भवन से आई और फैलती चली गई। इसी दौरान शिशु मंदिर परिसर में निचली मंजिल में रह रहे प्रधानाचार्य और अन्य लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया । ऊपरी मंजिल में आग से विद्यालय संपत्ति को नुकसान हुआ है।
जबकि आसपास के भवनों को आग से ज्यादा नुकसान हुआ है।
आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि आग पर कई घंटों की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है।नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है साथ ही आग लगने की कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

















