उधम सिंह नगर : जिले के हरिपुर जलाशय क्षेत्र में सिंचाई विभाग की सरकारी भूमि पर यूपी-बिहार से आए लोगों ने कब्जे किए और यहां तीन अवैध रूप से मजारें बना दी और एक मस्जिद का ढांचा खड़ा किया। धीरे-धीरे अपने सगे संबंधियों को यहां बुलाकर बसाने लगे, सरकार की जमीन खुर्दबुर्द होने लगी, भू माफिया सक्रिय हुए। उन्हें राजनीतिक संरक्षण मिलने लगा और क्षेत्र की डेमोग्राफी चेंज किए जाने के षडयंत्र रचे जाने लगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान ने जब यह जानकारी आई तो उन्होंने जिलाधिकारी को सर्वे जांच करने के लिए निर्देशित किया। डीएम नितिन भदौरिया के निर्देश के क्रम मे अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा के निर्देशन में सर्वे किया गया, जिसमें सरकारी भूमि कब्जाने और धार्मिक संरचनाओं के अवैध निर्माण को सही पाया।
डीएम के निर्देश के तहत आज प्रशासन की टीम ने सिंचाई विभाग द्वारा हरिपुरा जलाशय गूलरभोज में सरकारी भूमि पर अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने की कार्रवाई की गई कुल 60 नोटिस जारी किए गए, जिसमें से चार धार्मिक स्थल भी हैं। एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि हरिपुरा जलाशय के इस स्थान पर प्रथम चरण में 1.13 हेक्टेयर से अतिक्रमण हटाया जा चुका है। दूसरे चरण में 2.45 हेक्टेयर से अतिक्रमण हटाया जाना है।

ऐसा प्रतीत होता है कि यहां बाहरी राज्यों से लोग आए और उनके द्वारा अवैध धार्मिक संरचनाएं बनाई गई और उनकी आड़ में आबादी को एक सुनियोजित तरीके बसाया गया है।
सीएम धामी का बयान
पिछले कुछ समय से यूपी से लगे जिलों में जनसंख्या असंतुलन के मामले सामने आए हैं। राज्य सरकार इनपर सख्त कार्रवाई कर रही है, सरकारी भूमि से हर हाल में अतिक्रमण हटाया जाएगा।

















