नई दिल्ली । 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या राम मंदिर में ध्वजारोहण किया। इस कार्यक्रम के बाद पाकिस्तान ने टिप्पणी की कि भारत में मुसलमानों को दबाया जा रहा है।
पाकिस्तान को दो टूक जवाब
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान के पास दूसरों को उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत ने पाखंडी उपदेश खारिज कर दिए हैं और पाकिस्तान को अपने मानवाधिकारों के रिकॉर्ड पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
चीन में भारतीय नागरिक पेमा वांगजोम का मामला
वहीं 21 नवंबर को भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक पेमा वांगजोम को शंघाई में चीनी इमीग्रेशन अधिकारियों द्वारा 18 घंटे तक परेशान किया गया। इसका कारण था उनके पासपोर्ट में जन्मस्थान अरुणाचल प्रदेश दर्ज होना। इस पर रणधीर जायसवाल ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है। इस मामले पर भारत ने बीजिंग और दिल्ली में कड़ा विरोध कराया है।
शेख हसीना का प्रत्यर्पण
वहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण के अनुरोध पर भारत सरकार ने कहा कि अनुरोध की जांच की जा रही है और सभी हितधारकों के साथ रचनात्मक संवाद जारी रहेगा।

















