रूस और यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए ट्रंप प्रशासन के द्वारा लाए गए 28 सूत्रीय प्रस्तावों में यूक्रेन ने संशोधन किया है। ताकि रूस के कुछ कठोर मांगों को हटाया जा सके। इसी के साथ ये शांति प्रस्ताव अब मात्र 19 सूत्रीय रह गया है। यूरोपीय नेता कह रहे हैं कि जल्द कोई सौदा नहीं हो पाएगा। वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की इस हफ्ते व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं। कीव और वाशिंगटन के बीच फोन पर लगातार बातचीत की जा रही है। यूक्रेन चाहता है कि यूरोप को भी इन बातचीतों में शामिल किया जाए।
दरअसल, मूल 28-सूत्री अमेरिकी-रूसी योजना को पिछले महीने पुतिन के विशेष दूत किरिल दिमित्रिएव और ट्रंप के प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ ने मिलकर तैयार किया था। योजना में यूक्रेन से पूर्वी डोनबास के शहरों से पीछे हटने, सेना का आकार सीमित करने और नाटो में न शामिल होने की मांग थी। लेकिन अब ये सब बदल रहा है।
स्विट्जरलैंड में हुई बातचीत
रविवार को स्विट्जरलैंड में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और ज़ेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्र्यू यरमाक के बीच बातचीत हुई। इसमें जेलेंस्की ने 28 सूत्री योजना को छोटा कर 19 सूत्रों का कर दिया। इसमें मौजूदा फ्रंटलाइन को सीमा चर्चा का आधार बनाया गया है। रूस द्वारा कब्जे वाली जमीन को मान्यता देने से इनकार किया गया है। इसके अनुसार, कीव को खुद यूरोपीय संघ और नाटो जॉइन करने का फैसला लेने की छूट है।
कुछ संवेदनशील मुद्दों को कोष्ठक में रख दिया गया है, ताकि ट्रंप और ज़ेलेंस्की बाद में तय करें। यूक्रेन के फर्स्ट डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर सर्गेई किस्लित्स्या ने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया कि ये बदलाव ज़ेलेंस्की-ट्रंप मीटिंग के लिए हैं। ज़ेलेंस्की जिनेवा से क्यिव लौटने के बाद बोले कि नई ड्राफ्ट ज्यादा वास्तविक लग रही है। उन्होंने अमेरिकी वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस से बात की और यूरोपीय देशों को शामिल करने की बात कही। वैंस ने सहमति जताई।
रूस और यूरोप की प्रतिक्रियाएं
जेलेंस्की की इस हरकत पर पुतिन के टॉप फॉरेन पॉलिसी एडवाइजर यूरी उशाकोव ने सोमवार को कहा कि मॉस्को ड्राफ्ट के कुछ हिस्सों को फिर से काम करेगा। कई प्रावधान ठीक लग रहे हैं, लेकिन बाकी पर विस्तार से चर्चा जरूरी है। उन्होंने यूरोपीय काउंटर-प्रपोजल को खारिज कर दिया, कहा कि ये पूरी तरह अकॉनस्ट्रक्टिव है। इसमें नाटो मेंबरशिप और जमीन के मुख्य बिंदु बदल दिए गए थे।
इसे भी पढे़ं: Europe में Hamas बरसाएगा यहूदियों पर कहर! Israel की खुफिया एजेंसी मोसाद की चेतावनी, कई देशों में बने हमास के स्लीपर सेल
यूके और ईयू को मूल योजना के लीक होने से झटका लगा है। अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल कीव गए और ज़ेलेंस्की को मिलिट्री डेलिगेशन के साथ ब्रीफिंग दी। योजना मूल रूप से रूसी में लिखी गई लगती है। ईयू लीडर्स ने एंगोला में ईयू-अफ्रीका समिट पर हो रही प्रगतियों की तारीफ की, लेकिन रूस की मौजूदगी और पूर्ण यूरोपीय इन्वॉल्वमेंट पर जोर दिया।
नेताओं के बयान
ज़ेलेंस्की ने कहा, “जिनेवा के बाद पॉइंट्स कम हो गए हैं, अब 28 नहीं। कई सही तत्व जोड़े गए हैं।” रुबियो ने बातचीत को “बहुत पॉजिटिव” बताया। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “रूस-यूक्रेन पीस टॉक्स में बड़ा प्रोग्रेस हो रहा है? तब तक न मानें जब तक न देखें, लेकिन कुछ अच्छा हो सकता है। गॉड ब्लेस अमेरिका!”

















