हरिद्वार । रुड़की कोतवाली पुलिस ने अपनी पहचान छिपाकर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे मुजफ्फरनगर निवासी नफीस पुत्र रफीक,सहारनपुर निवासी शाहनवाज पुत्र शरीफ,बागपत निवासी यामीन पुत्र वकीरुद्दीन और हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के छंगा माजरी गांव निवासी पिंकी पुत्र तिलक राम नाम के चार बहरूपियों को पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के चलते गिरफ्तार कर लिया है। यह चारों अलग-अलग जगह पर अपनी पहचान छिपाकर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस के द्वारा चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बता दे कि कुछ समय पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों की धार्मिक भावना के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि चलाने का आदेश दिया था। जिसके बाद से पुलिस के द्वारा ऑपरेशन कालनेमि चलाकर पाखंडी बाबाओं के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
इसी के चलते पुलिस के द्वारा नफीस,शाहनवाज,यामीन और पिंकी नाम के चार बहरूपियो को गिरफ्तार कर लिया है। यह चारों अपनी पहचान छिपाकर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं पुलिस के द्वारा चारों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज रविवार को करीब 2 बजे बातचीत में बताया कि ऑपरेशन कालनेमि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

















