एसटीएफ की प्रयागराज टीम 50 हजार रूपये के इनामी अभियुक्त तबरेज आलम की गिरफ्तारी के लिए काफी समय से प्रयास कर रही थी। इस दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त तबरेज आलम अपने चाचा अफजल के घर पर छिपकर रह रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ ने जनपद कौशाम्बी से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त तबरेज आलम ने पूछताछ में बताया कि उसका एक संगठित गिरोह है, जो चोरी, लूट आदि घटनाएं करता है। इसके मुख्य साथी साहिल व सत्तार हैं, जिनके साथ मिलकर यह घटना को अन्जाम दिया करता है। दिनांक 21 सितंबर 2024 की रात्रि में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति हथिगवां मोड़ पर आता हुआ दिखाई दिया। तबरेज वहां पर वह अपने साथी साहिल व सत्तार के साथ मिलकर पिछा करते हुए जीडीएस कालेज रामपुर के पास बने ब्रेकर के पास पहुंचा और मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोककर उसकी मोटर साइकिल छीनकर भाग गया। इस सम्बन्ध में थाना नवाबगंज में अभियोग पंजीकृत हुआ था। उक्त घटना में सम्मिलित उसके साथी साहिल व सत्तार को पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उक्त अभियोग में उसके विरुद्ध पुरस्कार घोषित किया गया था। इसके बाद से वह छिपकर रहने के उद्देश्य से अपने चाचा अफजल के घर पर ग्राम लोहरा थाना क्षेत्र संदीपन घाट जनपद कौशाम्बी में रह रहा था।

















