आज सुबह करीब 10:38 बजे कोलकाता और आसपास के इलाकों में अचानक तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि कई इमारतें कुछ सेकंड तक हिलती रहीं। डर के माहौल में लोग तुरंत अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के टुंगी इलाके के पास बताया जा रहा है। झटके रुकने के बाद लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहा क्या हमारे मोबाइल में भूकंप का अलर्ट मिला था? अगर नहीं मिला तो क्यों?
मोबाइल में भूकंप अलर्ट आने की तकनीक कैसे काम करती है- आजकल अधिकांश स्मार्टफोन में छोटे-छोटे मोशन और एक्सीलरोमीटर सेंसर लगे होते हैं। ये सेंसर जमीन में आने वाली मामूली कंपन को भी पकड़ लेते हैं। जब किसी क्षेत्र में मौजूद कई फोन एक साथ तेज कंपन यानी झटके रिकॉर्ड करते हैं, तो यह सभी डेटा कुछ ही सेकंड में एक सेंट्रल सर्वर तक पहुँच जाता है। सर्वर इसे भूकंप का संकेत मानकर तुरंत आसपास के यूजर्स को अलर्ट भेज देता है। यह अलर्ट आने में सिर्फ 2–5 सेकंड लगते हैं, लेकिन ये कुछ सेकंड किसी व्यक्ति को घर या बिल्डिंग से बाहर निकलकर सुरक्षित जगह पर जाने का मौका दे सकते हैं। यही वजह है कि यह फीचर काफी उपयोगी माना जाता है।
आपके फोन में भूकंप अलर्ट आए, इसके लिए क्या जरूरी है- बहुत से लोग नहीं जानते कि यह अलर्ट तभी मिलता है, जब फोन में Earthquake Alerts फीचर ऑन हो। यदि यह बंद है, तो फोन झटके आने से पहले चेतावनी नहीं देगा।
अपने Android फोन में Earthquake Alert कैसे ऑन करें- फोन में Settings खोलें। नीचे स्क्रोल करते हुए Safety & Emergency या Security & Emergency ऑप्शन चुनें। यहां आपको Earthquake Alerts का विकल्प मिलेगा। इस फीचर को On कर दें। इसके बाद जब भी आपके क्षेत्र में 4.5 मैग्नीट्यूड या उससे अधिक का भूकंप होगा, फोन कुछ सेकंड पहले अलर्ट भेज देगा। Emergency Alerts को भी ऑन करना जरूरी है। Settings में जाएं। Notifications पर क्लिक करें। नीचे की ओर स्क्रोल करें और Emergency Alerts विकल्प को On कर दें। यह फीचर अन्य आपातकालीन स्थितियों, जैसे- बाढ़, तूफान, आग का अलर्ट भी फोन पर भेजता है।
Earthquake Alert App भी कर सकती है मदद- यह ऐप Android और iPhone दोनों पर फ्री उपलब्ध है। इसे इंस्टॉल करने के बाद ऐप खोलें। बेसिक Setup पूरा करें। Location Access की अनुमति दें। इसके बाद ऐप दो तरह के अलर्ट भेजती है- Be Aware Alert, Take Action Alert।

















