PM Kisan Yojana 21st Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस बार योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है। जिसमें पात्र किसानों के बैंक खाते में सीधे 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे।
यह किस्त खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करते हैं। आइए जानते हैं कि इस बार यह किस्त कहां से जारी होगी।

कब जारी होगी यह किस्त?
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर यानी आज जारी होगी। किस्त दोपहर 1-2 बजे के बीच किस्त जारी की जाएगी। इस किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को दिया जाएगा। उनके बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे।
पीएम किसान योजना की किसी भी किस्त के जारी होते समय एक कार्यक्रम होता है। इसमें पीएम मोदी न सिर्फ लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त हस्तांतरित करते हैं बल्कि किसानों से संवाद भी करते हैं। इस बार यह किस्त तमिलनाडु से जारी होगी। दक्षिण भारतीय जैविक कृषि महासंघ की ओर से इस महीने 19, 20 और 21 नवंबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर स्थित कोडिसिया परिसर में तीन दिवसीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इसी में पीएम मोदी 21वीं किस्त जारी करेंगे।














