भारत की आधी से ज्यादा आबादी आज भी खेती या खेती से जुड़े कामों पर निर्भर है। लेकिन कई किसानों को अपनी मेहनत के बावजूद उतनी आमदनी नहीं हो पाती कि घर का खर्च आसानी से चल सके। किसानों की इसी जरूरत को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की शुरुआत की थी।
क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना- इस योजना के तहत देश के सभी पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि सरकार तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजती है- हर किस्त 2000 रुपये की होती है। अब तक किसानों के खातों में 20 किस्तें भेजी जा चुकी हैं, और अब सभी को 21वीं किस्त का इंतजार है। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो आप आसानी से यह पता कर सकते हैं कि आपके खाते में अगली किस्त आने वाली है या नहीं।
ऐसे चेक करें पीएम किसान की किस्त का स्टेटस- सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर “Beneficiary Status” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालना होगा। इसके बाद “Get Data” पर क्लिक करें। अब आपकी स्क्रीन पर किस्त से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी। अगर “Approved” लिखा दिखे, तो समझ लें कि आपकी किस्त जल्द ही आपके खाते में आने वाली है। अगर “Pending” या “Rejected” लिखा हो, तो इसका मतलब है कि किसी वजह से भुगतान रुका हुआ है। ऐसे में आपको यह जांचना होगा कि किस कारण से किस्त अटकी है- जैसे कि बैंक डिटेल या आधार नंबर में कोई गलती तो नहीं है। अगर आपके खाते में 21वीं किस्त नहीं आई, तो सबसे पहले यह कदम उठाएं- वेबसाइट पर जाकर अपना आधार नंबर और बैंक अकाउंट की जानकारी चेक करें। अगर कोई गलती है, तो उसे ठीक करवाने के लिए अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय या CSC केंद्र पर जाएं। वहां अधिकारी आपकी डिटेल्स को अपडेट कर देंगे। इसके अलावा, आप प्रधानमंत्री किसान हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं- 155261 या 1800-11-5526। यहां से आपको आपकी किस्त की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

















