देश भर में करोड़ों किसान पूरे साल पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त का इंतजार करते हैं। यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है, ताकि उनकी आर्थिक मदद हो सके। कल कोयंबटूर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM Kisan की 21वीं किस्त जारी कर दी, और यह राशि डीबीटी के जरिए किसानों के खाते में पहुंचनी शुरू हो गई। इस बार लगभग 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिला है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी कुछ किसान ऐसे हैं जिनके खाते में पैसे नहीं पहुंचे। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं, जिन्हें समझकर आप आसानी से अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस वजह से किस्त रुक जाती है और क्या कदम उठाने चाहिए।
ई-केवाईसी पूरी न होने पर किस्त रुक जाती है- सरकार ने पीएम किसान योजना को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया है। कई किसान अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराते, जिसकी वजह से उनकी किस्त रुक जाती है। अगर आपके खाते में इस बार पैसे नहीं आए हैं, तो सबसे पहले यह जांच लें कि आपकी e-KYC पूरी हुई है या नहीं। कैसे करें e-KYC करने के लिए PM Kisan पोर्टल पर जाएं। e-KYC सेक्शन पर क्लिक करें। आधार संख्या डालकर ओटीपी वेरिफिकेशन करें। कुछ ही मिनटों में प्रक्रिया पूरी हो जाती है। किस्त सीधे बैंक खाते में आती है, लेकिन अगर आपका आधार बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है तो पैसा ट्रांसफर नहीं होगा। यह समस्या कई किसानों के साथ देखने को मिलती है।
क्या करें- अपने बैंक में जाएं। आधार लिंकिंग का फार्म भरें या एटीएम/ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग करें। आधार अपडेट होने के बाद किस्त मिलने में आसानी होगी। योजना का लाभ केवल उन किसानों को मिलता है जिनके पास खेती योग्य जमीन है। इसके लिए सरकार समय-समय पर भूमि सत्यापन की प्रक्रिया करवाती है। अगर आपका भूमि सत्यापन अधूरा है, तो किस्त रोक दी जाती है। आप क्या करें- अपने पटवारी, ग्राम सेवक या कृषि विभाग के कार्यालय से संपर्क करें। पता करें कि आपका भूमि सत्यापन पूरा हुआ है या नहीं। जरूरत पड़े तो दोबारा सत्यापन कराएं। कई किसान आवेदन फॉर्म में नाम, बैंक अकाउंट नंबर, आधार नंबर या IFSC कोड गलत भर देते हैं। इससे पेमेंट फेल हो जाता है और किस्त अटक जाती है। किस्त नहीं आई? ऐसे मिल सकती है मदद-
अगर आपको लगता है कि आपकी सभी जानकारी सही है और फिर भी बैंक खाते में पैसा नहीं आया है, तो चिंता न करें। सरकार ने समाधान के कई तरीके दिए हैं। हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें- आप सीधे योजना की हेल्पलाइन पर बात कर सकते हैं। नंबर्स हैं- 155261,011-24300606। यहां आप अपनी समस्या बताकर स्टेटस की जानकारी ले सकते हैं। पोर्टल पर हेल्पडेस्क का उपयोग करें- PM Kisan की वेबसाइट पर “Helpdesk” का विकल्प है। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालें। समस्या लिखकर सबमिट करें। सरकार शिकायतों को प्राथमिकता देकर हल करती है। अगर आप लिखित रूप में अपनी समस्या रखना चाहते हैं, तो ईमेल करें- [email protected]। हर ईमेल की जांच की जाती है और भुगतान से जुड़ी समस्या का समाधान किया जाता है।














