देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब किसानों का यह इंतज़ार खत्म होने वाला है, क्योंकि सरकार ने अगली किस्त की ऑफिशियल तारीख जारी कर दी है। सरकार के अनुसार, पीएम किसान की 21वीं किस्त 19 नवंबर, बुधवार को किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। इस बार सरकार कुल 18,000 करोड़ रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से किसानों को ट्रांसफर करेगी, जिससे लगभग 9 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा।
किसे मिलेगी किस्त और किसे नहीं- सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन किसानों के दस्तावेज़ पूरे नहीं हैं, उन्हें इस बार किस्त का पैसा नहीं मिलेगा। इसलिए अगर आपने अभी तक ये काम नहीं किए हैं, तो तुरंत पूरा करें- e-KYC पूरी होनी चाहिए, आधार नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होना जरूरी है, बैंक डिटेल्स (नाम, IFSC कोड) सही हों, जमीन से जुड़े दस्तावेज (भू-सत्यापन) अपडेट हों, बेनिफिशरी लिस्ट में आपका नाम होना चाहिए, DBT ऑप्शन ऑन होना चाहिए, अगर इनमें से कोई भी गलती रह गई, तो आपके खाते में किस्त नहीं आएगी।
PM Kisan बेनिफिशरी लिस्ट में नाम कैसे चेक करें- अगर आप यह चेक करना चाहते हैं कि आपका नाम बेनिफिशरी लिस्ट में है या नहीं, तो ये आसान तरीका अपनाएं- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। ‘Farmer Corner’ में जाएं। ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें। राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम भरें। ‘Get Report’ पर क्लिक करें,अब स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं।,
किस्त न आए तो क्या करें- अगर 19 नवंबर को आपके खाते में 2000 रुपये नहीं आते हैं, तो आप PM Kisan Helpline: 011-23381092, Email: [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।














