UIDAI: आज के डिजिटल दौर में Aadhaar हमारे लिए पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है। बैंक खाता खुलवाना हो, मोबाइल सिम लेना हो, गैस सब्सिडी प्राप्त करनी हो या किसी सरकारी योजना का लाभ हर जगह मोबाइल नंबर से लिंक Aadhaar की जरूरत पड़ती है। लेकिन जब बात Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट करने की आती है, तो अक्सर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कई बार आधार केंद्रों पर लंबी लाइनें लगती हैं, दस्तावेज जमा करने पड़ते हैं, फॉर्म भरने होते हैं और अपडेट होने में कई दिन भी लग जाते हैं। ऐसे में बुजुर्गों, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों और व्यस्त लोगों को यह प्रक्रिया और भी मुश्किल लगती है। लेकिन अब इन सब परेशानियों से छुटकारा मिल चुका है, क्योंकि India Post Payments Bank (IPPB) ने Aadhaar Mobile Number Update को बेहद आसान, तेज और पूरी तरह पेपरलेस बना दिया है। अब आपको न कोई फॉर्म भरना है, न कोई डॉक्यूमेंट जमा करना है और न ही घंटों इंतजार करना है। केवल एक फिंगरप्रिंट से आपका मोबाइल नंबर Aadhaar में तुरंत अपडेट हो जाएगा। IPPB की सुविधा क्या है और यह इतनी खास क्यों है- IPPB द्वारा शुरू की गई यह सेवा बिल्कुल पेपरलेस, सुरक्षित और तत्काल है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह शहरों से लेकर गांवों तक हर जगह उपलब्ध है। आज देश के अधिकांश पोस्ट ऑफिस IPPB सेवाओं से जुड़े हुए हैं, इसलिए Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट करना अब हर व्यक्ति के लिए आसान हो गया है।
यह भी पढ़ें- UIDAI: आधार कार्ड अपडेट अब एक साल तक बिल्कुल Free, जानें कौन-कौन लोग बिना पैसे में करा सकेंगे अपडेट
इस सुविधा के मुख्य लाभ- न किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत, न किसी पहचान पत्र की फोटो, न फॉर्म भरना और न ही प्रिंटआउट लाना। आपका फिंगरप्रिंट ही आपकी पहचान है। बायोमेट्रिक मैच होते ही आपका नया नंबर Aadhaar में तुरंत अपडेट हो जाता है। जहां लोग अब तक अपडेट कराने के लिए शहरों पर निर्भर रहते थे, वहां अब Gramin Dak Sevak (GDS) घर-घर जाकर यह सुविधा दे रहे हैं। जैसे ही नंबर अपडेट होता है, आपके नए मोबाइल नंबर पर एक कन्फर्मेशन संदेश भेज दिया जाता है। IPPB इस सेवा के लिए एक nominal fee लेता है, लेकिन कोई छुपा हुआ या अतिरिक्त चार्ज नहीं है।














