उत्तराखंड

हल्द्वानी: फर्जी दस्तावेजों से डेमोग्राफी चेंज का प्रयास, पुलिस ने 3 गिरोह सदस्यों को गिरफ्तार किया

उत्तराखंड के हल्द्वानी में फर्जी दस्तावेजों से स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश। पुलिस ने मो. फैजान, रईस अहमद और दिनेश सिंह दासपा को गिरफ्तार किया। डेमोग्राफी चेंज की साजिश नाकाम, विस्तृत खुलासा पढ़ें।

Published by
उत्तराखंड ब्यूरो

हल्द्वानी: उत्तराखण्ड में फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनवाकर डेमोग्राफी चेंज का प्रयास करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने बताया कि इस गंभीर प्रकरण में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला दर्ज

14 नवंबर 2025 को तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पाण्डे की तहरीर पर थाना हाजा में मुकदमा संख्या 259/2025 पंजीकृत किया गया। मामले में धारा 316(5)/318(4)/336(3)/338/61(2) BNS के प्रावधान लगाए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नैनीताल पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल आरोपियों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपी

मो. फैजान पुत्र फुरकान निवासी गोपाल मंदिर के पास, नई बस्ती, बनभूलपुरा, रईस अहमद पुत्र अब्दुल हमीद, वार्ड 26 नई बस्ती, आस्ताना मस्जिद के पास, बनभूलपुरा और दिनेश सिंह दासपा पुत्र गोकरण सिंह, निवासी धामीपुरा (मुनस्यारी), हाल- सरकारी क्वार्टर हाईडिल गेट काठगोदाम, पद– T.G. Second, विद्युत विभाग का रहने वाला है।

पूछताछ में बड़े खुलासे

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी मो. फैजान – फर्जी प्रमाण पत्रों का मास्टरमाइंड है। उसने स्वीकार किया कि उसने रईस अहमद के नाम से फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्र तैयार कराया। आरोपी ने अन्य लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर कई प्रमाण पत्र तैयार करने की भी बात कबूली है।

रईस अहमद ने आर्थिक लाभ देकर बनवाया फर्जी प्रमाण पत्र

रईस ने माना कि उसने गलत दस्तावेज देकर फर्जी स्थाई निवास बनवाया। इस फर्जी प्रमाण पत्र का उपयोग कर उसने अपना मैरिज सर्टिफिकेट भी बनवाया।

आरोपी दिनेश सिंह दासपा – बिजली विभाग का कर्मचारी भी शामिल

UPCL तिकोनिया कार्यालय में तैनात दिनेश ने माना कि वह फैजान को 15 वर्ष पुराने बिजली कनेक्शन की जानकारी और स्टाम्पयुक्त बिलों की कॉपियां उपलब्ध कराता था। प्रति बिल ₹500/- लेने की बात स्वीकार की है। ये दस्तावेज फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने में इस्तेमाल होते थे। एसएसपी ने बताया कि शासन के निर्देशों के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस मामले की और भी गहराई से जांच पड़ताल कर रहे है।

Share

Recent News