लखनऊ की एक महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। शाहीन के कब्जे ए के-47 बरामद हुई है। डाक्टर शाहीन को जम्मू-कश्मीर पुलिस अपने साथ ले गई है।
जानकारी के अनुसार, डा. शाहीन शाहिद लखनऊ में लालबाग मोहल्ले की रहने वाली है। पुलिस को जानकारी मिली कि शाहीन, फरीदाबाद आतंकी साजिश में गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल की सहयोगी और गर्लफ्रेंड है। मुजम्मिल जिस कार का इस्तेमाल करता था। वह कार डा. शाहीन के नाम पर है। शाहीन की कार से ही एके-47 राइफल और कुछ जिंदा कारतूस और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई हैं।
आरोप है कि डा. शाहीन, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़ी हुई है। पुलिस की विवेचना में पाया गया है कि डा. शाहीन शाहिद कई संदिग्ध आतंकियों के संपर्क में थी। शाहीन, पाकिस्तान के आतंकियों के भी संपर्क में थी। पुलिस का कहना है कि भारत के कई हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को संचालित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा था। अभी तक इस मॉड्यूल से सम्बन्धित सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
















