मधुबनी (हि.स.)। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा के लिए आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए हरिभूषण ठाकुर बचौल के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र संवेदनशील है और इसे घुसपैठियों की लांचिंग पैड नहीं बनने देना है।
योगी आदित्यनाथ बोले – राजद-कांग्रेस बाहरी लोगों से स्थानीय अधिकार छीनना चाहते हैं
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजद और कांग्रेस बाहरी लोगों को घुसाकर स्थानीय जनता के अधिकार छीनने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार हरिभूषण ठाकुर को स्पष्ट बहुमत से जिताना है ताकि क्षेत्र की सुरक्षा और विकास सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस-राजद का महागठबंधन सत्ता में आया तो आने वाली पीढ़ियां हमें कोसेंगी। इसलिए एक बार फिर एनडीए को मौका देना आवश्यक है।
महागठबंधन को बताया बिहार के गौरवशाली अतीत पर कलंक
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और राजद को बिहार के गौरवशाली अतीत पर कलंक लगाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने जाति के नाम पर समाज को बांटा, जातीय सेनाएं खड़ी कीं और खानदानी माफिया को संरक्षण दिया। इसी कारण बिहार पिछड़ा और नौजवानों व अन्नदाताओं की स्थिति दयनीय हुई।
योगी ने कहा कि यही लोग बिहार में एक बार फिर जंगलराज लाना चाहते हैं, और इस खतरे को रोकने के लिए केवल एनडीए ही विकल्प है।
“मधुबनी संवेदनशील जिला है, घुसपैठियों का ठिकाना नहीं बनने देंगे” – योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि मधुबनी संवेदनशील जिला है। यहां घुसपैठियों का लांचिंग पैड नहीं बनने देना है। उन्होंने कहा कि नालंदा जिसने दुनिया को ज्ञान दिया, उस बिहार की भूमि को ये (कांग्रेस-राजद) कलंकित कर गए।
बहन-बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा पर सेंध लगाने वाले इन लोगों को बिहार की जनता अब जवाब देगी।
योगी ने मधुबनी की सांस्कृतिक धरोहर का किया उल्लेख
सभा में योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर का हवाला दिया। उन्होंने मधुबनी पेंटिंग, विद्वान साहित्यकारों और स्थानीय परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन सबका सम्मान केवल एनडीए सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प केवल सत्ता नहीं, बल्कि संस्कृति और सुरक्षा की रक्षा है।
राममंदिर आंदोलन का जिक्र, कांग्रेस-राजद को बताया रामद्रोही
योगी आदित्यनाथ ने राममंदिर आंदोलन और अयोध्या के विकास का उदाहरण देते हुए कहा कि जिन्होंने रामलला का विरोध किया था, उन्हें दोबारा सत्ता में नहीं आने देना है। उन्होंने कांग्रेस, राजद और सपा को रामद्रोही करार देते हुए कहा – “जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं।”
उन्होंने बताया कि अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, रैनबसेरे और प्रसाद निर्माण स्थलों का नामकरण कर सांस्कृतिक प्रतीकों को सम्मान दिया गया है।
सीतामढ़ी में माता जानकी मंदिर का कार्य प्रारंभ – आस्था का सम्मान
सीएम योगी ने कहा कि अब सीतामढ़ी में माता जानकी के मंदिर का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। यह आस्था के सम्मान और संस्कृति के पुनरुत्थान का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मोदी और नीतीश के 11

















