नई दिल्ली (हि.स.) । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हिरासत में लिए गए भारतीय सेना के पूर्व मेजर विक्रांत जेटली (Major Vikrant Jaitely UAE Custody) को भारत सरकार सभी जरूरी और संभव सहायता उपलब्ध करा रही है।
मेज़र विक्रांत जेटली का परिचय और हिरासत का मामला
उल्लेखनीय है कि Indian Army Former Officer मेजर विक्रांत जेटली फिल्म अभिनेत्री Selina Jaitely Brother के भाई हैं। सेना से निवृति लेने के बाद वे 2016 से आबूधाबी में एक निजी कम्पनी में कार्यरत थे। 2024 में उन्हें अचानक बिना किसी ठोस कारण बताए हिरासत में ले लिया गया। शुरूआती दौर में सुरक्षा का हवाला दिया गया, पर अब तक कोई स्पष्ट तथ्य नहीं दिए गए।
दिल्ली हाईकोर्ट और सोशल मीडिया अपील
हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने भी इस मामले का संज्ञान लिया था। Delhi High Court Vikrant Jaitely मामले में कोर्ट ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सेलिना जेटली ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी मार्मिक अपील की थी, जिससे मामले को सार्वजनिक ध्यान मिला।
विदेश मंत्रालय की कार्रवाई और राजनयिक संपर्क
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता MEA Assistance India रणधीर जायसवाल ने बताया कि अबू धाबी में हिरासत में लिए गए मेजर विक्रांत जेटली से संपर्क के लिए राजनयिक पहुंच सुनिश्चित की गई है और चार बार हमारे राजनयिक उनसे मिल चुके हैं। हमारा दूतावास उन्हें हर संभव मदद दे रहा है और परिवार, जिसमें उनकी पत्नी भी शामिल है, के साथ लगातार संपर्क में है। यह कार्रवाई Indian Diplomatic Help और UAE Detention News के तहत की जा रही है।

















