बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में जबरदस्त वोटिंग, दोपहर 3 बजे तक 53.77% मतदान
पटना । Bihar election 2025 के पहले चरण में आज बिहार के 18 जिलों में मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान अब तक शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। पहले चरण में कुल 121 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। दोपहर 3 बजे तक Bihar voting percentage के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कुल 53.77 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
बेगूसराय में सबसे ज्यादा, पटना में सबसे कम मतदान
चुनाव आयोग के अनुसार Bihar first phase voting में बेगूसराय जिले में अब तक सबसे अधिक 59.82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इसके बाद मधेपुरा में 55.96 प्रतिशत और गोपालगंज में 58.17 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं, राजधानी पटना में तीन बजे तक मात्र 52.17 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला है। Patna voter turnout अपेक्षाकृत कम रहा है।
2020 के मुकाबले ज्यादा उत्साह, रिकॉर्ड तोड़ा इस बार के मतदान ने
चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार का Bihar election news मतदान प्रतिशत 2020 के पहले चरण के मुकाबले काफी अधिक है। इतना ही नहीं, यह 2020 के दूसरे और तीसरे चरण के मतदान प्रतिशत से भी ऊपर चला गया है। पिछली बार बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे, जबकि इस बार केवल दो चरणों में मतदान कराया जा रहा है।
जिलावार मतदान प्रतिशत का पूरा विवरण
दोपहर तीन बजे तक Bihar election update के मुताबिक मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा —
बेगूसराय 59.82%, भोजपुर 50.07%, बक्सर 51.69%, दरभंगा 51.75%, गोपालगंज 58.17%, खगड़िया 54.77%, लखीसराय 57.39%, मधेपुरा 55.96%, पटना 52.17%, मुंगेर 58.40%, मुजफ्फरपुर 58.40%, नालंदा 52.32%, सहरसा 55.22%, समस्तीपुर 56.35%, सारण 54.6%, शेखपुरा 49.37%, सीवान 50.93% और वैशाली में 53.63% मतदान दर्ज हुआ।
बिहार में मतदाताओं में दिखा उत्साह, हर जिले में उमड़ी भीड़
राज्य भर में Bihar polls live के मुताबिक मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिला मतदाता भी बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंचीं। चुनाव आयोग ने बताया कि अब तक किसी भी जिले से किसी बड़े व्यवधान की खबर नहीं आई है। ग्रामीण इलाकों में अपेक्षाकृत अधिक मतदान हुआ है।
पहले चरण की वोटिंग ने बढ़ाई दूसरे चरण की उम्मीदें
विश्लेषकों के अनुसार पहले चरण में बंपर वोटिंग के बाद अब दूसरे चरण में और भी अधिक मतदान की उम्मीद जताई जा रही है। Bihar assembly polls के इस चरण में मतदाताओं का उत्साह यह दर्शाता है कि जनता लोकतंत्र के इस पर्व को पूरे जोश के साथ मना रही है। चुनाव आयोग ने भी इस बार Election Commission Bihar की निगरानी में सुरक्षा और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया है।
बिहार में पहले चरण की वोटिंग बनी चर्चा का विषय
इस बार का मतदान न केवल रिकॉर्ड बना रहा है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी Bihar election 2025 और Bihar first phase voting ट्रेंड कर रहे हैं। लोगों में जागरूकता और उत्साह का यह स्तर बताता है कि बिहार के मतदाता इस बार परिवर्तन और विकास के मुद्दे पर वोट डाल रहे हैं।

















