भागलपुर (हि.स.) । भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी जनसभा को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मैदान में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। हर कोई बस एक झलक पाने को बेताब दिखा। इस दौरान “Modi Bhagalpur rally” सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता दिखा।
मोदी फैन ने बकरे के साथ किया आगमन, बना चर्चा का विषय
इसी बीच एक अनोखा और दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रकाश मंडल प्रधानमंत्री का फेन निकला बकरा वाला। एक मोदी प्रशंसक अपने साथ बकरा गाड़ी में लेकर सभा स्थल पहुंचे। यह नजारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और “Modi fan goat viral” ट्रेंड करने लगा।
मोदी के प्रति अनोखी दीवानगी
प्रकाश मंडल ने बताया कि उन्हें अपने बकरे से काफी लगाव है और वे चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके बकरे को भी देख लें। प्रशंसक ने मुस्कुराते हुए कहा, “जिस तरह मैं मोदी जी का बड़ा फैन हूं, उसी तरह मेरा बकरा भी है।” उन्होंने कहा कि अगर मोदी जी एक बार इसे देख लें तो उन्हें गर्व महसूस होगा। इस दिलचस्प वाकये ने “Modi supporters funny story” को गूगल ट्रेंड पर ला दिया।
सभा स्थल पर चर्चा का केंद्र बना बकरा फैन
सभा स्थल पर यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। कई लोग मोबाइल से तस्वीरें खींचते और वीडियो बनाते नजर आए। पूरा मैदान मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। हर कोई इस अनोखे प्रशंसक और उसके बकरे की झलक पाने को उत्साहित था। वहीं “PM Modi Bihar rally viral video” इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा।
जोश में डूबे कार्यकर्ता और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में प्रधानमंत्री मोदी की रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी गई। एनडीए कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह चरम पर था। लोग “Bihar election 2025” और “NDA campaign Bihar” के नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर छाया मोदी रैली का जादू
भागलपुर रैली के वीडियो, फोटो और किस्से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोग इसे “Modi Bhagalpur rally” और “PM Modi Bihar rally viral video” हैशटैग के साथ शेयर कर रहे हैं। इस रैली ने न सिर्फ चुनावी माहौल को गर्माया है बल्कि मोदी समर्थकों की रचनात्मक दीवानगी ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।













