उत्तर प्रदेश के बरेली से सनातन धर्म में घर वापसी का मामला प्रकाश में आया है। नेहा अंसारी नाम की मुस्लिम युवती ने अपने प्रेमी के साथ अपना जीवन व्यवतीत करने के लिए इस्लाम को त्याग कर सनातन धर्म अपना लिया और फिर मंदिर में विवाह कर लिया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ये कहानी कुछ साल पहले शुरू होती है, जब बहेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव हररूप बहरुआ के रहने वाले सुरजीत गौतम किसी काम से मुजफ्फरनगर गए थे। वहीं पर उनकी मुलाकात नेहा अंसारी से हुई। इस दौरान दोनों में बातचीत हुई और ये बातचीत दोस्ती तक पहुंची। दोनों ने एक दूसरे से मोबाइल नंबर लिए। दोनों में काफी समय तक फोन पर ही दोस्ती रही। वक्त बदला और ये दोस्ती प्यार में बदल गई।
नेहा अंसारी के घर वाले सख्त
इस बीच दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने एक दूजे का होने का फैसला किया। पहले तो दोनों ने कोशिश की। लेकिन जब उन्हें लगा कि घर वाले मानेंगे तो दोनों रुद्रपुर चले गए। करीब पांच साल से वो यहीं रह रहे थे। पांच साल लिव इन में रहने के बाद दोनों ने पारिवारिक रुकावटों को नजरअंदाज कर शादी करने का फैसला किया और इसी सोच के तहत नेहा अंसारी ने इस्लाम त्याग कर सनातन धर्म में घर वापसी कर ली। इसी के साथ उन्होंने अपना नाम नेहा अंसारी से नेहा कुमारी कर लिया है। इसके बाद शनिवार को उन्होंने बरेली के एक मंदिर में वैदिक रीति रिवाज के तहत शादी कर ली।
इसे भी पढ़ें: घर वापसी: छत्तीसगढ़ में 3 परिवारों ने ईसाई मत छोड़ अपनाया सनातन धर्म
नेहा बोली-परिवारवालों से जान का खतरा
शादी के बाद नेहा ने एक वीडियो जारी कर मदद मांगी है। उसका कहना है कि उसकी मां किसी और के साथ चली गई है। अब्बू का व्यवहार अच्छा नहीं है। नेहा ने पुलिस प्रशासन ने अपनी और पति की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया कि उसे उसके परिवारवालों से जान का खतरा है।

















