पिछले कुछ महीनों से भारत और अमेरिका के बीच संबंधों में थोड़ी खटास देखी जा रही थी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए व्यापारिक टैरिफ और भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष में दखल देने जैसे बयानों के कारण रिश्तों में तनाव बढ़ा था। लेकिन अब दोनों देशों के लिए एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। भारत और अमेरिका ने 10 साल की एक अहम रक्षा (डिफेंस) डील पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे दोनों देशों के रिश्ते फिर से मजबूत होते दिखाई दे रहे हैं।
कुआलालंपुर में हुई अहम बैठक- यह समझौता मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में हुआ, जहां आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (ADMM-Plus) कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाग लिया। इसी दौरान उनकी मुलाकात अमेरिका के युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ से हुई। कार्यक्रम का मुख्य विषय था- ‘एडीएमएम-प्लस के 15 सालों पर चिंतन और आगे की राह तैयार करना’। इसी मौके पर दोनों देशों के बीच 10 साल की रक्षा रूपरेखा (Defence Framework) पर हस्ताक्षर किए गए।
अमेरिकी युद्ध मंत्री ने दी जानकारी- अमेरिका के युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने इस डील की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। उन्होंने लिखा, मैंने अभी-अभी भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। हमने 10 साल के लिए रक्षा ढांचे पर हस्ताक्षर किए हैं। यह हमारी रक्षा साझेदारी को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। यह क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण कदम है।” उन्होंने आगे कहा कि भारत और अमेरिका अब रक्षा क्षेत्र में समन्वय, सूचना साझा करने और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करेंगे। हेगसेथ ने यह भी कहा कि, हमारे रक्षा संबंध पहले कभी इतने मजबूत नहीं रहे। यह साझेदारी दोनों देशों के लिए और पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए फायदेमंद होगी।”
I just met with @rajnathsingh to sign a 10-year U.S.-India Defense Framework.
This advances our defense partnership, a cornerstone for regional stability and deterrence.
We're enhancing our coordination, info sharing, and tech cooperation. Our defense ties have never been… pic.twitter.com/hPmkZdMDv2
— Secretary of War Pete Hegseth (@SecWar) October 31, 2025
राजनाथ सिंह ने बताया साझेदारी का नया अध्याय- क्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने बयान में कहा कि कुआलालंपुर में अपने अमेरिकी समकक्ष पीट हेगसेथ के साथ उनकी बहुत उपयोगी और सकारात्मक बैठक हुई। उन्होंने कहा, “हमने 10 साल की ‘अमेरिका-भारत प्रमुख रक्षा साझेदारी की रूपरेखा’ पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता हमारी पहले से ही मजबूत रक्षा साझेदारी को एक नए युग में प्रवेश कराएगा।” जनाथ सिंह ने बताया कि यह नई रक्षा रूपरेखा भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों के पूरे आयाम को नीति-निर्देशन प्रदान करेगी। इससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक तालमेल और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच यह समझौता न सिर्फ रक्षा क्षेत्र को मजबूत करेगा, बल्कि एक स्वतंत्र, खुला और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
Had a fruitful meeting with my US counterpart @SecWar Peter Hegseth in Kuala Lumpur. We signed the 10 years ‘Framework for the US-India Major Defence Partnership’. This will usher in a new era in our already strong defence partnership.
This Defence Framework will provide policy… pic.twitter.com/IEP6Udg9Iw
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 31, 2025
















