“भारत-कनाडा संबंधों में नई गर्माहट: पुराने विवादों पर विराम, 50 बिलियन डॉलर के व्यापार समझौते की तैयारी”
August 30, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

“भारत-कनाडा संबंधों में नई गर्माहट: पुराने विवादों पर विराम, 50 बिलियन डॉलर के व्यापार समझौते की तैयारी”

मोदी और कार्नी के बीच नई दिल्ली में मुलाकात: भारत-कनाडा व्यापार 50 बिलियन डॉलर तक पहुँच सकता है। ऊर्जा, AI और सुरक्षा सहयोग पर फोकस। पटनायक के बयान से खुलासा।

Written byप्रमोद कौशलप्रमोद कौशल — edited by कुलदीप सिंह
Oct 25, 2025, 02:32 pm IST
inविश्व
Mark karni to become canadas new PM

मार्क कार्नी

भारत ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी (Mark Carney) को नई दिल्ली आमंत्रित किया है ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात कर दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत किया जा सके। यह मुलाकात नए साल की शुरुआत में होने की उम्मीद है और इससे भारत-कनाडा के बीच एक व्यापक आर्थिक और मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) का रास्ता खुल सकता है। उधर, इस खबर के बाद कनाडा सहित अन्य देशों में बैठे खालिस्तानी कट्टरपंथियों के तन बदन में खूब आग लगी हुई है चूंकि वे लोग नहीं चाहते कि कनाडा व भारत के आपसी संबंधों में कोई सुधार हो क्योंकि इससे उनकी रोटी-रोज़ी पर खूब असर पड़ना लाज़मी है लेकिन बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी इस वक्त कनाडा के हितों को प्राथमिकता देते हुए खालिस्तानी कट्टरपंथियों पर धीरे-धीरे शिकंजा कस रहे हैं।

रिश्ते सुधारने के लिए गंभीर हैं दोनों देश

भारत के नए उच्चायुक्त दिनेश कुमार पटनायक ने द ग्लोब एंड मेल को दिए साक्षात्कार में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री कार्नी दोनों ही इस रिश्ते को फिर से सुधारने के लिए गंभीर हैं। दोनों देशों के बीच पिछले कुछ वर्षों में कूटनीतिक तनाव रहा है, खासकर तब जब 2023 में कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर खालिस्तानी कट्टरपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भूमिका निभाने का आरोप लगाया था। भारत ने इन आरोपों को पूरी तरह नकार दिया था। इसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे के राजनयिकों को निष्कासित किया, जिससे संबंध काफी बिगड़ गए थे।

अब हालात सुधरने लगे हैं। जून 2025 में अल्बर्टा में जी7 (G7) शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी और कार्नी की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच उच्च-स्तरीय बातचीत जारी है। पटनायक ने बताया कि गर्मियों से ही दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों के बीच संवाद चल रहा है ताकि भरोसा बहाल किया जा सके और आर्थिक सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया जा सके।

AI समिट में शामिल हो सकते हैं कार्नी

भारत ने मार्क कार्नी को फरवरी में नई दिल्ली में होने वाले Artificial Intelligence Action Summit में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। अगर कार्नी आते हैं, तो मोदी उनसे व्यापारिक साझेदारी और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर भी चर्चा करेंगे। पटनायक के अनुसार, अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह मुलाकात मार्च से पहले हो सकती है।

वर्तमान में भारत और कनाडा के बीच व्यापार 23.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है, जो 2023 के मुकाबले लगभग दोगुना है। पटनायक का कहना है कि यदि दोनों देश मुक्त व्यापार समझौता कर लें, तो यह व्यापार 50 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा हो सकता है।

भारत को कनाडा से तेल, गैस, परमाणु ऊर्जा, बैटरी स्टोरेज, उर्वरक, प्रोसेस्ड फूड और कृषि उत्पादों की खरीद में दिलचस्पी है। इसके अलावा, भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाना चाहता है। वहीं, कनाडाई कैनोला (canola oil) भारत के विशाल खाद्य तेल बाजार में प्रवेश कर सकता है, जिससे कनाडा की चीन पर निर्भरता कम होगी — क्योंकि चीन ने हाल ही में कनाडाई कैनोला पर पाबंदी लगाई है।

हालांकि, पटनायक ने कहा कि इसके लिए कनाडा को भारत में जागरूकता फैलाने और मार्केटिंग अभियान चलाने की जरूरत होगी क्योंकि भारतीय उपभोक्ता सरसों, सूरजमुखी, पाम या राई के तेल को ज्यादा पसंद करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत कनाडा के ऊर्जा और खनिज क्षेत्रों में निवेश करने के लिए तैयार है, लेकिन कनाडा को निवेश के लिए स्पष्ट नीतियां, पर्यावरण मानक और आदिवासी भूमि (Indigenous land) से जुड़े नियम तय करने होंगे। “हम कनाडा में निवेश करने को तैयार हैं, लेकिन उसके लिए एक अनुकूल वातावरण बनाना होगा,” उन्होंने कहा।

पटनायक ने यह भी जोड़ा कि भारत इंतजार कर रहा है कि कनाडा भारत के साथ व्यापारिक रूप से जुड़ने के लिए आगे बढ़े, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ, तो भारत दूसरे देशों से साझेदारी करेगा। “भारत का बाजार इंतजार नहीं करता,” उन्होंने कहा।

कनाडा की विदेशमंत्री कर चुकी हैं भारत दौरा

हाल ही में कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनन्द की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने कानून प्रवर्तन और कानून के शासन से जुड़े मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने के लिए एक संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे भविष्य में व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने की नींव रखी गई है।

इसके अलावा, भारत और कनाडा की सुरक्षा एजेंसियों के बीच अब सूचनाओं का आदान-प्रदान बढ़ रहा है। भारतीय पुलिस और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां अब RCMP और कनाडा की खुफिया एजेंसी (CSIS) के साथ मिलकर काम कर रही हैं।

हालांकि, पटनायक ने यह मानने से इंकार किया कि भारत का हरदीप सिंह निज्जर की हत्या या कनाडा में किसी भी प्रकार की विदेशी हस्तक्षेप गतिविधियों में कोई हाथ है। उनका आरोप है कि कनाडा कुछ अलगाववादियों की गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगा रहा, जो खालिस्तान की मांग कर रहे हैं। उन्होंने उदाहरण दिया कि हाल ही में एक कनाडाई खालिस्तानी समर्थक के घर से 72 हथियार बरामद हुए, लेकिन वह व्यक्ति फिर कनाडा लौट गया।

पटनायक ने कहा कि भारत और कनाडा को एक स्पष्ट सुरक्षा संवाद स्थापित करना चाहिए, क्योंकि अब तक कनाडा भारत पर लगे आरोपों के प्रमाण को पर्याप्त मानता है, लेकिन भारत के पास मौजूद सबूतों को नजरअंदाज कर देता है।

उन्होंने कहा, “आपके सबूत पर्याप्त हैं, लेकिन हमारे सबूत नहीं ? हमें बातचीत करनी होगी और सुरक्षा के मुद्दों पर खुलकर चर्चा करनी होगी।”

 

Topics: फ्री ट्रेड एग्रीमेंटखालिस्तानी कट्टरपंथीभारत कनाडा व्यापार समझौता 2025AI समिट नई दिल्ली मार्क कार्नीकनाडा ऊर्जा निवेश भारतMark Carney India visitFree Trade AgreementModi Carney meetingभारत-कनाडा संबंधKhalistani radicalsIndia-Canada relationsIndia Canada Trade Agreement 2025मोदी कार्नी मुलाकातAI Summit New Delhi Mark Carneyमार्क कार्नी भारत दौराCanada Energy Investment India
प्रमोद कौशल
प्रमोद कौशल
25+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ स्वतंत्र और टीम-आधारित काम में सक्षम। नेतृत्व, टीम विकास और प्रेरणा में सिद्ध कौशल। विशेषज्ञता: भारतीय व कनाडाई राजनीति। [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन

’21वीं सदी का भारत आकार देगा’, PM मोदी की तारीफ में न्यूजीलैंड PM ने क्या-क्या कहा?

Air India Flight 182 Kanishka Bombing Canada CSIS Investigation Khalistani Extremists

कनिष्क विमान विस्फोट: 41 साल बाद कनाडा का बड़ा कबूलनामा- “खालिस्तानी चरमपंथियों ने ही उड़ाया था एयर इंडिया का विमान”

भारत-कनाडा के बीच 8 करार, 9 बड़ी घोषणाएं, व्यापार समझौते से जुड़े विषयों पर सहमति

कनाडा में भारत विरोध खत्म? : Canada की भूल सुधार, शब्दों में ही नहीं कर्मों में भी दिखे

Mark Carney India Visit

मार्क कार्नी की भारत यात्रा से पहले रिश्तों में पिघल रही बर्फ: कहा-कनाडा में अपराधों का भारत से लेना-देना नहीं

भारत-EU FTA से बदलेगा वैश्विक खेल : पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक विकास का डबल इंजन बनेंगे भारत-यूरोप

Load More

ताज़ा समाचार

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

‘हिंदुत्व सभी धर्मों का सम्मान करता है’ : न्यूयार्क में सरसंघचालक श्री मोहन भागवत के भाषण के प्रमुख अंश

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

न्यूयॉर्क में डॉ. मोहन भागवत : विविधता हमारी एकता का आभूषण, इसकी रक्षा की जानी चाहिए

मदरसा (प्रतीकात्मक चित्र)

हरिद्वार जिले में दो अवैध मदरसे सील, पूरे उत्तराखंड में होगी कार्रवाई, शासन हुआ सख्त

उज्बेकिस्तान के छात्रों ने प्रधानमंत्री मोदी का हिंदी में किया स्वागत

उज्बेकिस्तान के युवाओं ने हिंदी में किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत, भारतीय संस्कृति के प्रति दिखा लगाव

शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

‘JU में फ्री फिलिस्तीन की जगह अब फ्री POJK का नारा गूंजे’, CM शुभेंदु अधिकारी ने वामपंथियों पर किया कड़ा प्रहार

ताशकंद पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव।

ताशकंद पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने किया गर्मजोशी से स्वागत

'समस्त केरल जमीयतुल उलमा' ने सार्वजनिक कार्यक्रमों और समारोहों में मुस्लिम महिलाओं के शामिल होने पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया है। इस पर राहुल गांधी की चुप्पी पर उठे सवाल।

केरलम: ‘मुस्लिम महिलाओं को सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने से रोका जाए’, राहुल गांधी की चुप्पी पर उठे सवाल

हिंदू प्रतीकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हुआ तनाव

छत्तीसगढ़: हिंदू प्रतीकों पर सोहेल खान और कट्टरपंथी मुस्लिमों ने की आपत्तिजनक पोस्ट, हिंसक झड़प, 50 से ज्यादा घायल

राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के शिलान्यास के मौके पर जनता का अभिवादन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय का शिलान्यास

पुस्तक का लोकार्पण करते (बाएं से) श्री राजीव तुली, डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा, श्री हितेश शंकर,
श्री अभिजीत जोग और श्री हरि मारुति मिरासदार

‘संघ कार्यकर्ताओं के बलिदान से पूर्वोत्तर में गूंज रही राष्ट्रीयता’

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies