भारत-कनाडा के बीच 8 करार, 9 बड़ी घोषणाएं, व्यापार समझौते से जुड़े विषयों पर सहमति
August 11, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

भारत-कनाडा के बीच 8 करार, 9 बड़ी घोषणाएं, व्यापार समझौते से जुड़े विषयों पर सहमति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच सोमवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई।

Written byएजेंसीएजेंसी
Mar 2, 2026, 07:55 pm IST
inविश्व

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारत और कनाडा के बीच सोमवार को हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों देशों ने आपसी सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। वार्ता के उपरांत कुल आठ समझौतों पर हस्ताक्षर हुए तथा नौ प्रमुख घोषणाएं की गईं, जिनका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को विस्तार देना है।

भारत-कनाडा-ऑस्ट्रेलिया त्रिपक्षीय समझौता

वार्ता में भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते के लिए विचारणीय विषय (टर्म ऑफ रेफरेंस) तय हुए। तकनीकी और नवाचार के क्षेत्र में भारत-कनाडा-ऑस्ट्रेलिया त्रिपक्षीय समझौता हुआ। भारत को यूरेनियम की आपूर्ति के लिए वाणिज्यिक अनुबंध किया गया।

इन विषयों पर बनी सहमति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच सोमवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता के बाद दोनों नेताओं की उपस्थिति में रक्षा, शिक्षा, कृषि एवं नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर हुए समझौतों का आदान-प्रदान किया गया।

कार्नी ने विवेकानंद को याद किया

दोनों नेताओं ने इसके बाद संयुक्त प्रेस वक्तव्य दिया। इसमें प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के सहयोग को गति देने के लिए कार्नी की प्रशंसा की तो वहीं कार्नी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को उद्धृत किया और उनके प्रसिद्ध वाक्य की तर्ज पर कहा, “हम आगे बढ़ेंगे, हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक विकसित भारत 2047 और कनाडा स्ट्रॉन्ग के लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते।”

रक्षा डॉयलाग और संसदीय मैत्री समूह की स्थापना

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत-कनाडा के बीच रक्षा डायलॉग और संसदीय मैत्री समूह की स्थापना की जाएगी और भारत–कनाडा सीईओ फोरम का पुनर्गठन होगा। कनाडा ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस और इंटरनेशनल सोलर अलायंस में शामिल होगा। साथ ही भारत के सहयोग से कनाडा इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन में डायलॉग पार्टनर के तौर पर भी शामिल होगा।

दाल प्रोटीन उत्कृष्टता केंद्र बनेगा

मंत्रालय के अनुसार भारत में संयुक्त दाल प्रोटीन उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। वहीं कनाडा आगामी 17-30 मार्च तक होने वाले भारत जनजातीय उत्सव-2026 में भागीदारी करेगा।

विश्वविद्यालय कनाडा एक नई कनाडा-भारत संयुक्त योग्यता एवं नवाचार रणनीति लांच करेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर और इनोवेशन जैसे क्षेत्र में यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूशन के बीच 24 साझेदारी समझौते होना तय किया गया है। इसके अलावा ग्लोबलिंक रिसर्च इंटर्नशिप, महत्वपूर्ण खनिज सहयोग, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।

दौरे के पांच ठोस नतीजे

विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) पी. कुमारन ने कहा कि इस दौरे के पांच ठोस नतीजे मिले। पहला, सीईपीए के लॉन्च के ज़रिए एक टिकाऊ आर्थिक सहारा देने पर सहमति बनी। सीईपीए के लिए शर्तों पर साइन करने से 2026 के आखिर तक एक बड़ा, संतुलित और दोनों के लिए फायदेमंद समझौता करने का एक साफ रोडमैप मिलता है।

इजरायल-ईरान संकट पर चर्चा

कुमारन ने बताया कि नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री के बीच इज़राइल-ईरान संकट पर चर्चा हुई। भारत ने ईरान और खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर गहरी चिंता जताई तथा सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव न बढ़ाने और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। संवाद और कूटनीति से समाधान पर जोर दिया गया।

भारत-कनाडा के बीच सुरक्षा सहयोग मजबूत

अपराध के मुद्दे पर कुमारन ने कहा कि भारत और कनाडा के बीच सुरक्षा सहयोग मजबूत हो रहा है। दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठकें दिल्ली और ओटावा में हुईं। आतंकवाद-रोधी संयुक्त कार्य समूह सक्रिय है। प्रत्यर्पण व कानूनी सहयोग पर चर्चा जारी है। नशीले पदार्थों और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध से निपटने के लिए समन्वय बढ़ाने पर सहमति बनी।

स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने वक्तव्य में मेहमान नेता की दोनों देशों के संबंधों को गति देने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि जल्द होने जा रहा व्यापार समझौता दोनों देशों में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि अति आवश्यक खनिजों को लेकर हुए समझौते से सप्लाई मजबूत होगी। अंतरिक्ष क्षेत्र में दोनों के स्टार्टअप और बिजनेस आपस में जुड़ेंगे।

आतंकवाद और चरमपंथ मानवता की साझा चुनौती

प्रधानमंत्री ने इस दौरान आतंकवाद और चरमपंथ को मानवता की साझा चुनौती बताया और कहा कि इसके खिलाफ दोनों देशों का सहयोग वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए बेहद जरूरी है।

पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने संवाद और कुटनीति से माध्यम से सभी विवादों के समाधान का समर्थन किया। साथ ही बताया कि मौजूदा परिस्थियों में भारत अपने सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करता रहेगा।

दोनों देशों की सरकारों के बीच सहयोग में विस्तार

कनाडा के प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि पिछले एक वर्ष में दोनों देशों की सरकारों के बीच सहयोग में विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा, “यह महज़ एक रिश्ते का नवीनीकरण नहीं है, बल्कि एक मूल्यवान साझेदारी का विस्तार है जिसमें नई महत्वाकांक्षा, लक्ष्य और दूरदर्शिता झलकती है। यह दो आत्मविश्वासी देशों की साझेदारी है जो भविष्य के लिए अपना मार्ग स्वयं तय कर रहे हैं।”

पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा

कनाडा के प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में पिछले दशक में भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और एक बड़ी ताकत बन गया है। इस संदर्भ में कनाडा उनकी महत्वाकांक्षा और उद्देश्य की भावना को साझा करता है।

कार्नी ने कहा कि दोनों देश स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अपना सहयोग और मजबूत कर रहे हैं। पवन, सौर और हाइड्रोजन ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग का विस्तार कर रहे हैं। हमारी योजना 2050 तक अपने ग्रिड को दोगुना करने की है और भारत इस विस्तार में एक प्रमुख भागीदार हो सकता है।

 

Topics: पीएम मोदीभारत-कनाडा संबंधकनाडा के प्रधानमंत्रीमार्क कार्नी
एजेंसी
एजेंसी
हिंदुस्थान समाचार (प्रतिष्ठत समाचार एजेंसी) [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

प्रधानमंत्री ने देसी कपास से निर्मित हाथकती–हाथबुनी खादी का राष्ट्रीय ध्वज स्वीकार किया

15 वर्षों की साधना को मिली राष्ट्रीय पहचान: खेत से करघा और फिर करघे से बना तिरंगा, PM मोदी को किया भेंट

meta ceo mark zuckerberg apologizes to india for csam and deepfake content

‘गलत कंटेट बूस्ट करने का मिला था मोटा पैसा’ : मार्क जुकरबर्ग ने डीपफेक, आपत्तिजनक चाइल्ड कंटेंट के लिए मांगी माफी

बड़ी संख्या में श्रद्धालु कर रहे हैं चारधाम यात्रा।

विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बन रहा उत्तराखंड, चारधाम समेत अन्य मंदिरों में रिकॉर्ड श्रद्धालु, PM मोदी का जताया आभार

supreme court

‘आग को और भड़का रहे थे CJP के आयोजक’ : 20 जुलाई हिंसा के लिए जवाबदेही तय करने वाली याचिका पर SC तुरंत सुनवाई को तैयार

PM Narendra Modi

PM मोदी का video संदेश: कुछ शरारती बच्चों ने मुझे और मेरी मां को गाली दी, समय है इन्हें राह दिखाने का, ये भी हमारे हैं

PM Narendra Modi

मेटा ने पीएम मोदी का नीट पेपर लीक पर सेल्फी वीडियो भारत में ब्लॉक कर दिया, बाद में ग्लिच बताकर बहाल किया

Load More

ताज़ा समाचार

कार्यक्रम को संबोधित करते श्री अतुल लिमये

युवा संवाद – छत्रपति संभाजी नगर : ‘देश सर्वोपरि की भावना के साथ आगे बढ़ें युवा’

बद्रीनाथ धाम

चारधाम यात्रा : 114 दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या 47 लाख पार, पिछले साल के मुकाबले 4.68 लाख अधिक श्रद्धालु पहुंचे

अस्पताल

निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम, 3-स्टार होटल से महंगा नहीं होगा अस्पताल का कमरा, संसदीय समिति ने की सिफारिश

विभाजन की विभीषिका? भारत ने खोया मुल्तान स्थित प्रह्लादपुरी मंदिर

झारखंड के कोने-कोने से पहुंचे छात्र, बोले- मांगें नहीं मानीं तो भर जाएगा पूरा मैदान

ओडिशा : मुख्यमंत्री मोहन माझी ने 16वां नियुक्ति मेले में 1326 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया

BJP नेता कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- भगोड़े हैं राहुल….

शांतिपूर्ण JPSC आंदोलन में तनाव क्यों? छात्रों का आरोप- “पुलिस माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही”

निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्री

10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट बनेंगे, सरकार ने ट्रॉयल को दी मंजूरी

रांची में प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता

झारखंड विधानसभा घेराव: ABVP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, राष्ट्रीय महामंत्री सहित 200 से अधिक गिरफ्तार

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies