देहरादून: बीती रात आरा टी जंक्शन क्षेत्र में त्यौहार सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान एक चालक ने पुलिस टीम पर हमले के अंदाज में अपनी थार उनपर चढ़ा दी और फरार हो गया।
इस घटना में तीन पुलिसवाले गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित होते ही पुलिस की टीमों के साथ-साथ पुलिस के अधिकारी भी सड़कों पर गश्त करने लग गए। उधर गंभीर रूप से घायल पुलिस कर्मियों को हायर सेंटर किया गया जिनका निजी अस्पताल में चल रहा है।
एसएसपी अजय सिंह भी पुलिस कर्मियों के हाल-चाल जानने पहुंचे और घटना क्रम की जानकारी हासिल की। इस बीच कोतवाली डालनवाला के पुलिस टीम ने यूके 07एफ डब्ल्यू 1002 थार को घेर लिया और थाने ले आए और ड्राइवर मोहम्मद उमर को हिरासत में ले लिया।जिससे पूछताछ की जा रही है।
एसएसपी अजेय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जाएगा।

















