उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में एक बड़े ऑपरेशन में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक स्विफ्ट कार से चार हथियार और 237 कारतूस बरामद किए। ये कार एक पार्किंग में खड़ी मिली और इसके मालिक की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार उक्त संदिग्ध कार में हथियार होने की सूचना किसी के द्वारा पुलिस को दी गई थी जिसके के आधार पर की गई इस छापेमारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एसटीएफ अब हथियारों के स्रोत, वाहन स्वामी और इनके संभावित इस्तेमाल के उद्देश्य की गहन जांच में जुट गई है।
काशीपुर में एसटीएफ ने हथियारों का जखीरा पकड़ा
एसटीएफ ने हथियारों का जखीरा पकड़ाकाशीपुर में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) द्वारा की गई एक बड़ी कार्रवाई ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। एसटीएफ की 10 सदस्यीय टीम ने एक निजी कार पार्किंग में खड़ी कार संख्या UK18 P 5046 पर छापा मारकर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया। इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गए हैं, एसटीएफ के निरीक्षक एम पी सिंह के मुताबिक, UK18 P 5046 नंबर की कार से एक 12 बोर पंप एक्शन बंदूक, एक .22 बोर राइफल, एक .32 बोर पिस्टल और एक 32 बोर रिवॉल्वर शामिल हैं. साथ ही 237 कारतूस भी बरामद किए गए है। इतनी बड़ी संख्या में कारतूस मिलने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हथियार और कारतूस वैध हैं या अवैध रूप से रखे गए थे। इसी कारण एसटीएफ मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। बताया जाता है कि कार का पंजीकरण काशीपुर आरटीओ से ही है।

















